निम्नलिखित आँकड़ों को दर्शाने के लिए, किस प्रकार का आलेख उपयुक्त रहेगा?
व्यक्तियों के एक समूह के भोजन की संसद:
| मनपसंद भोजन | व्यक्तियों की संख्या |
| उत्तर भारतीय | 30 |
| दक्षिण भारतीय | 40 |
| चाइनीज़ | 25 |
| अन्य | 25 |
| योग | 120 |
इन आँकड़ों के लिए दंड आलेख उपयुक्त है।
Sponsor Area
निम्नलिखित आँकड़ों को दर्शाने के लिए, किस प्रकार का आलेख उपयुक्त रहेगा?
व्यक्तियों के एक समूह के भोजन की संसद:
| मनपसंद भोजन | व्यक्तियों की संख्या |
| उत्तर भारतीय | 30 |
| दक्षिण भारतीय | 40 |
| चाइनीज़ | 25 |
| अन्य | 25 |
| योग | 120 |
इन आँकड़ों के लिए दंड आलेख उपयुक्त है।
दी हुई सूचना को निरूपित करने के लिए एक उपयुक्त आलेख खींचिए।
8 सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट टीमों द्वारा ODI में जीतने का प्रतिशत
| टीम | चैंपियन ट्राफी से वर्ल्ड कप 2006 तक | 2007 में पिछले 10 ODI |
| दक्षिण अफ्रीका | 75% | 78% |
| ऑस्ट्रेलिया | 61% | 40% |
| श्रीलंका | 54% | 38% |
| न्यूज़ीलैंड | 47% | 50% |
| इंग्लैंड | 46% | 50% |
| पाकिस्तान | 45% | 44% |
| वेस्टइंडीज़ | 44% | 30% |
| भारत | 43% | 56% |
विद्यार्थियों के एक समूह से यह बताने को कहा गया कि वे किस पशु को सबसे अधिक घर में पलना पसंद करेंगे। इसके परिणाम नीचे दिए गए हैं:
कुत्ता, बिल्ली, बिल्ली, मछली, बिल्ली, खरगोश, कुत्ता, बिल्ली, खरगोश, कुत्ता, बिल्ली, कुत्ता, कुत्ता, कुत्ता, बिल्ली, गाय, मछली, खरगोश, कुत्ता, बिल्ली, कुत्ता, बिल्ली, बिल्ली, कुत्ता, खरगोश, बिल्ली, मछली, कुत्ता। उपरोक्त के लिए एक बारंबारता बंटन सारणी बनाइए।
निम्नलिखित बारंबारता बंटन सरणी का अध्ययन कीजिए और उसके नीचे दिए हुए प्रश्नों के उत्तर दीजिए:
| वर्ग अंतराल (रुपयों में दैनिक आय) | बारंबारता (श्रमिकों की संख्या) |
| 100 - 125 | 45 |
| 125 - 150 | 25 |
| 150 - 175 | 55 |
| 175 - 200 | 125 |
| 200 - 225 | 140 |
| 225 - 250 | 55 |
| 250 - 275 | 35 |
| 275 - 300 | 50 |
| 300 - 325 | 20 |
| योग | 550 |
(i) वर्ग अंतरालों की माप क्या है?
(ii) किस वर्ग की सबसे अधिक बारंबारता है?
(iii) किस वर्ग की सबसे कम बारंबारता है?
(iv) वर्ग अंतराल 250 - 275 की उच्च सीमा क्या है?
(v) किन दो वर्गों की बारंबारता एक ही है?
आयतचित्र को देखिए और उसके नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए:
(i) इस आयतचित्र द्वारा क्या सुचना दी जा रही है?
(ii) किस वर्ग में अधिकतम लड़कियाँ हैं?
(iii) कितनी लड़कियों की लंबाई 145 cm या उससे अधिक है?
(iv) यदि हम लड़कियों को निम्नलिखित तीन श्रेणियों में विभाजित करें, तो प्रत्येक में कितनी लड़कियाँ होंगी?
150 cm या उससे अधिक --- समूह A
140 cm या उससे अधिक परंतु 150 cm से कम --- समूह B
140 cm से कम --- समूह C
निम्नलिखित में से किन आँकड़ों को दर्शाने के लिए आप एक आयतचित्र का प्रयोग करेंगे?
(a) एक डाकिए के थैले में विभिन्न क्षेत्रों के पत्रों की संख्या।
(b) किसी खेलकूद प्रतियोगिता में प्रत्याशियों की ऊँचाइयाँ।
(c) 5 कंपनियों द्वारा निर्मित कैसेटों की संख्या।
(d) किसी स्टेशन पर प्रात: 7 बजे से सायं 7 बजे तक रेलगाड़ियों से जाने वाले यात्रियों की संख्या।
प्रत्येक के लिए, कारण भी दीजिए।
प्रश्न 3 में दिए आँकड़ों से प्राप्त सारणी के लिए एक आयतचित्र बनाइए और निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए:
किस समूह में श्रमिकों की संख्या सबसे अधिक है?
कितने श्रमिक ₹ 850 या उससे अधिक अर्जित करते हैं?
कितने श्रमिक ₹ 850 से कम अर्जित करते हैं?
अवकाश के दिनों में एक विशिष्ट कक्षा के विद्यार्थियों द्वारा प्रतिदिन टेलीविज़न (टी.वी.) देखने के समय (घंटों में), दिए हुए आलेख में दर्शाए गए हैं:
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए:
(i) अधिकतम विद्यार्थिओं ने कितने घंटों तक टी.वी. देखा?
(ii) 4 घंटों से कम समय तक कितने विद्यार्थियों ने टी.वी. देखा?
(iii) कितने विद्याथियों ने टी.वी. देखने में 5 घंटे से अधिक का समय व्यतीत किया?
Sponsor Area
Mock Test Series