अवकाश के दिनों में एक विशिष्ट कक्षा के विद्यार्थियों द्वारा प्रतिदिन टेलीविज़न (टी.वी.) देखने के समय (घंटों में), दिए हुए आलेख में दर्शाए गए हैं:
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए:
(i) अधिकतम विद्यार्थिओं ने कितने घंटों तक टी.वी. देखा?
(ii) 4 घंटों से कम समय तक कितने विद्यार्थियों ने टी.वी. देखा?
(iii) कितने विद्याथियों ने टी.वी. देखने में 5 घंटे से अधिक का समय व्यतीत किया?
दिए गए आलेख से स्पष्ट है:
(i) अधिकतम विद्यार्थियों ने 4-5 घंटों तक टी.वी. देखा।
(ii) 4 घंटों से कम समय तक टी.वी. देखने वाले विसयार्थियों की संख्या = 4+8+22 = 34
(iii) 5 घंटों से अधिक समय तक टी.वी. देखने वाले विद्यार्थियों की संख्या = 8+6 = 14




