आयतचित्र को देखिए और उसके नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए:
(i) इस आयतचित्र द्वारा क्या सुचना दी जा रही है?
(ii) किस वर्ग में अधिकतम लड़कियाँ हैं?
(iii) कितनी लड़कियों की लंबाई 145 cm या उससे अधिक है?
(iv) यदि हम लड़कियों को निम्नलिखित तीन श्रेणियों में विभाजित करें, तो प्रत्येक में कितनी लड़कियाँ होंगी?
150 cm या उससे अधिक --- समूह A
140 cm या उससे अधिक परंतु 150 cm से कम --- समूह B
140 cm से कम --- समूह C
(i) इस आयत चित्र द्वारा कक्षा VII की लड़कियों की ऊंचाई (cm में) के बारे में सूचना दी गई है।
(ii) 140-145 वर्ग में अधिकतम लड़कियाँ हैं।
(iii) 7 लड़कियों की लंबाई 145 cm या उससे अधिक है।
(iv) समूह A में 2+1, अर्थात् 3 लड़कियाँ।
समूह B में 7+4, अर्थात् 11 लड़कियाँ।
समूह C में 1+2+3, अर्थात् 6 लड़कियाँ।




