निम्नलिखित बारंबारता बंटन सरणी का अध्ययन कीजिए और उसके नीचे दिए हुए प्रश्नों के उत्तर दीजिए:
| वर्ग अंतराल (रुपयों में दैनिक आय) | बारंबारता (श्रमिकों की संख्या) |
| 100 - 125 | 45 |
| 125 - 150 | 25 |
| 150 - 175 | 55 |
| 175 - 200 | 125 |
| 200 - 225 | 140 |
| 225 - 250 | 55 |
| 250 - 275 | 35 |
| 275 - 300 | 50 |
| 300 - 325 | 20 |
| योग | 550 |
(i) वर्ग अंतरालों की माप क्या है?
(ii) किस वर्ग की सबसे अधिक बारंबारता है?
(iii) किस वर्ग की सबसे कम बारंबारता है?
(iv) वर्ग अंतराल 250 - 275 की उच्च सीमा क्या है?
(v) किन दो वर्गों की बारंबारता एक ही है?
(i) वर्ग अंतराल की माप = 125 - 100 = 25
(ii) वर्ग अंतराल 200 - 225 की सबसे अधिक (140) बारंबारता है।
(iii) वर्ग अंतराल 3000 - 325 की सबसे कम (20) बारंबारता है।
(iv) वर्ग अंतराल 250 - 275 की उच्च सीमा 275 है।
(v) वर्ग 150 - 175 और 225 - 250 की बारंबारता एक ही है।




