दी हुई सूचना को निरूपित करने के लिए उपयुक्त आलेख खींचिए।
| बच्चों की संख्या जिन्हें पसंद है | स्कूल A | स्कूल B | स्कूल C |
| पैदल चलना | 40 | 55 | 15 |
| साईकिल चलाना | 45 | 25 | 35 |
दिए गए आँकड़ों दो दंड आलेख द्वारा दर्शाने के लिए x-अक्ष पर पसंद और y-अक्ष पर बच्चों की संख्या लेंगे। स्कूल और के दो बिंदुओं के आँकड़े दिए गए हैं। अत: क्षैतिज रेखा पर दो बिंदु लेंगे तथा पत्येक बिंदु पर समान चौड़ाई के तीन आयत खींचेंगे। इनकी ऊँचाई गणितीय आँकड़ों के संगत होगी जैसा कि चित्र में दर्शाया गया है।





