-->

रचनाएँ

Question
CBSEHHIMAH10010328

किसी चूड़ी की सहायता से एक वृत्त खींचिए। वृत्त के बाहर एक बिंदु लीजिए। इस बिंदु से वृत्त पर स्पर्श रेखाओं  की रचना कीजिए।  

Solution
रचना के चरण:
(i) एक चूड़ी लेकर उसे अपनी कॉपी पर रखकर पैंसिल की सहायता से एक वृत्त खींचिए।
(ii) वृत्त के बाहर दिए बिंदु A से एक छेदक रेखा ARS खींचिए तथा इसे C तक इस प्रकार बढ़ाइए कि AR = AC हो।
(iii) अब  CS को व्यास मानकर एक अर्धवृत्त की रचना कीजिए।

(iv) बिंदु A पर AB perpendicular AS खींचिए जो अर्धवृत्त को B पर प्रतिच्छेद करे।
(v) अब A को केंद्र तथा AB को त्रिज्या मानकर एक चाप लगाइए जो दिए गए वृत्त को T1 व T2 पर प्रतिच्छेद करे।
(vi) AT1 तथा AT2 को मिलाने पर वांछित स्पर्श रेखाएँ प्राप्त होती हैं। 

Some More Questions From रचनाएँ Chapter

3cm त्रिज्या का एक वृत्त खींचिए। इसके किसी बढ़ाए गए व्यास पर केंद्र से 7cm की दूरी पर स्थित दो बिंदु P और Q लीजिए। इन दोनों बिंदुओं से वृत्त पर स्पर्श रेखाएँ खींचिए।   

8cm लंबा एक रेखाखंड AB खींचिए। A को केंद्र मानकर 4cm त्रिज्या का एक वृत्त तथा B को केंद्र लेकर 3 cm त्रिज्या का एक अन्य वृत्त खींचिए। प्रत्येक वृत्त पर दूसरे वृत्त के केंद्र से स्पर्श रेखाओं की रचना कीजिए।  

एक 8 सेमी लम्बाई का रेखाखण्ड खींचिए तथा उसे 4:5 के अनुपात में आंतरिक रूप से विभाजित कीजिए।

दी गई आकृति में, किसी बाह्य बिंदु P से वृत्त पर स्पर्श रेखाएँ PA तथा PB खींची गई हैं। CD एक अन्य स्पर्श रेखा है जो वृत्त को बिंदु Q पर स्पर्श करती है। यदि PA = 12 सेमी तथा QC = QD = 3 सेमी हो, तो PC + PD का मान ज्ञात कीजिए।

एक त्रिभुज ABC बनाइए जिसमें BC = 6 सेमी, AB = 5 सेमी और ∠ABC = 60° हो । फिर एक त्रिभुज । की रचना कीजिए, जिसकी भुजाएँ △ABC की संगत भुजाओं की 3/4 गुनी हों।