Sponsor Area

कबीर

Question
CBSEENHN11012194

भाव स्पष्ट कीजिए:

(क) मरम न कोई जाना।

(ख) साखी सब्दै गावत भूले आत्म खबर न जाना।

(ग) गुरुवा सहित सिस्य सब बूड़े।



Solution

(क) हिन्दू और मुसलमान दोनों ही आत्म-तत्त्व और ईश्वर के वास्तविक रहस्य से अपरिचित हैं, क्योंकि मानवता के विरुद्ध धार्मिक कट्टर और आडम्बरपूर्ण कोई भी धर्म ईश्वर की परम सत्ता का अनुभव नहीं कर सकता।

(ख) साखी और सबद कबीर के आत्मापरक ज्ञान के उपदेश हैं। वे इनके माध्यम से अपनी संगत के साधुओं को आत्मज्ञान बताते थे। उस समय के हिन्दु. और मुसलमान साखी और सबद पर ध्यान नहीं देते थे और धार्मिक कट्टरपन और आडम्बरों में विश्वास रखते थे। साखी और सबद के गायन के बिना हिन्दू और मुसलमान आत्म-तत्त्व के ज्ञान से अपरिचित थे।

(ग) कबीर ऐसे शिष्य और गुरु दोनों को डूबे हुए मानते थे जो अपने अभिमान में चूर-चूर हों और माया के वशीभूत हों। धार्मिक पाखंड और आडम्बरों में विश्वास रखते हों, घर-घर जाकर जन्त्र-मंत्र की शिक्षा देते हों। इस प्रकार के गुरु और शिष्य दोनों ही अज्ञानी हैं तथा अज्ञान के अंधकार में डूबे हुए हैं।

Some More Questions From कबीर Chapter

मानव शरीर का निर्माण किन पाँच तत्त्वों से हुआ है?

“जैसे बाड़ी काष्ठ ही का, अगिनि न काटे, कोई।

सब घटि अंतरि तूँही व्यापक धरै सरूपै सोई।।”

-इसके आधार पर बताइए कि कबीर की दृष्टि में ईश्वर का क्या स्वरूप है?

कबीर ने अपने को दीवाना क्यों कहा है?

कबीर ने ऐसा क्यों कहा है कि संसार बौरा गया है?

कबीर ने नियम और धर्म का पालन करने वाले लोगों की किन कमियों की ओर संकेत किया है?

अज्ञानी गुरूओं की शरण में जाने पर शिष्यों की क्या गति होती है?

बाह्याडंबरों की अपेक्षा स्वयं ( आत्म) को पहचानने की बात किन पंक्तियों में कही गई है? उन्हें अपने शब्दों में लिखे।

अन्य संत कवियों नानक, दादू और रैदास के ईश्वर संबंधी विचारों का संग्रह करें और उन पर एक परिचर्चा करें।

कबीर के पदों को शास्त्रीय संगीत और लोग संगीत दोनों में लयबद्ध भी किया गया है। जैसे-कुमारगंधर्व, भारती बंधु और प्रल्हाद सिंह टिप्पाणियाँ आदि द्वारा गाए गए पद। इनके कैसेट्स अपने पुस्तकालय के लिए मंगवाएं और पाठ्य-पुस्तक के पदों को भी लयबद्ध करने का प्रयास करें।

कबीर ने जग को पागल क्यों कहा है?