Question
निम्नलिखित पद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिये:
कितना प्रामाणिक था उसका दुख
लड़की को दान में देते वक्त
जैसे वही उसकी अंतिम पूँजी हो
लड़की अभी सयानी नहीं थी
अभी इतनी भोली सरल थी
कि उसे सुख का आभास तो होता था
लेकिन दुख बाँचना नहीं आता था
पाठिका थी बह धुँधले प्रकाश की
कुछ तुकों और कुछ लयबद्ध पंक्तियों की
लड़की को किसका आभास हो जाता था?
Solution
लड़की को सुख का आभास हो जाता है क्योंकि माता-पिता के साथ रहते हुए उसके जीवन के हर दुःख को उन्होंने अपने ऊपर झेल कर लड़की को केवल सुख ही प्रदान किए थे। उन्होंने अपनी बेटी को दुःखों का अनुभव होने ही नहीं दिया था।