Question
आपकी दृष्टि में कन्या के साथ दान की बात करना कहीं तक उचित है?
Solution
युगों से नारी को हमारे समाज में हेय समझा जाता रहा है। पुरुष प्रधान समाज में पुरुषों को ही श्रेष्ठ माना जाता है। विवाह के पश्चात् लड़की ही लड़के के साथ रहने के लिए जाती है। विवाह के समय लड़की के माता-पिता के द्वारा कन्या का कन्यादान किया जाता है। यह परंपरा पूरी तरह से गलत है। आज के युग में लड़के या लड़की में कोई अंतर नहीं है। दोनों की शिक्षा बराबर होती है, दोनों एक समान काम करते हैं, बराबर कमाते हैं तो फिर कन्या के दान की बात ही क्यों? ऐसा कहना और करना पूरी तरह से गलत है।