Sponsor Area

थोड़ी धरती पाऊँ

Question
CBSEENHN7000470

(क) तुम पेड़ों को बचाने के लिए क्या कुछ कर सकते हो? बताओ।

(ख) कविता में कवि ने बगीचे के बारे में बहुत कुछ बताया है। बताओ, नीचे लिखी चीज़ों में से कौन-सी चीज़ें बगीचे में होंगी?

कार

फूल

क्यारियाँ

चिड़ियाँ

सड़क

फल

खेत

तालाब

कारखाने

पेड़

कुर्सी

कागज़

पत्ता

टहनी

Solution

(क) मैं पेड़ों को बचाने के लिए बहुत कुछ कर सकता हूँ। जैसे-

  1. खाली पड़े स्थानों पर पेड़ लगा सकता हूँ।
  2. पेड़ों को कटने से रोक सकता हूँ।
  3. लोगों को इस विषय में जागरूक कर सकता हूँ।
  4. अपने मित्रों तथा संबंधियों को उनके जन्मदिवस पर छोटे पौधे उपहार स्वरूप दे सकता हूँ ताकि वे उन्हें लगाएँ।
  5. लगे हुए पेड़-पौधों का रख-रखाव कर सकता हूँ ताकि वे पानी या किसी अन्य कारण से नष्ट न हो जाएँ।

(ख) बगीचे में निम्नलिखित चीज़ें होगीं-

  1. फूल
  2. क्यारियाँ
  3. चिड़ियाँ
  4. फल
  5. पेड़
  6. टहनी
  7. पत्ता

Some More Questions From थोड़ी धरती पाऊँ Chapter

नीचे एक लकड़हारे और एक बच्ची की बातचीत दी गई है। इसे अपनी समझ से पूरा करो।

बच्चा- ओ भैया! आप इस पेड़ को क्यों काट रहे हो?

लकड़हारा- यह तो मेरा काम है।

बच्ची – पर यह तो गलत है।

लकड़हारा- यह कैसे गलत है? इसी से तो मेरे परिवार का भरण-पोषण होता है।

 

बच्ची………………………………………………………………………………………………………………………

लकड़हारा ………………………………………………………………………………………………………………..

 

(क) कवि बाग-बगीचा क्यों लगाना चाहता है?

(ख) कविता में कवि की क्या विनती है?

(ग) कवि क्यों कह रहा है कि

आज सभ्यता वहशी बन,पेड़ों को काट रही है?’

इस पर अपने विचार लिखो।

(घ) कविता की इस पंक्ति पर ध्यान दो-

बच्चे और पेड़ दुनिया को हरा-भरा रखते हैं।

अब तुम यह बताओ कि पेड़ों और बच्चों में क्या कुछ समानता है? उसे अपने ढंग से लिखो।

कविता पढ़ो और जवाब दो-

(क) कविता की कौन-सी पंक्तियाँ सबसे अच्छी लगीं?

(ख) वे पंक्तियाँ क्यों अच्छी लगीं?

(क) तुम पेड़ों को बचाने के लिए क्या कुछ कर सकते हो? बताओ।

(ख) कविता में कवि ने बगीचे के बारे में बहुत कुछ बताया है। बताओ, नीचे लिखी चीज़ों में से कौन-सी चीज़ें बगीचे में होंगी?

कार

फूल

क्यारियाँ

चिड़ियाँ

सड़क

फल

खेत

तालाब

कारखाने

पेड़

कुर्सी

कागज़

पत्ता

टहनी

(क) तुम्हारे घर के पास कौन-कौन से पेड़-पौधे, पशु-पक्षी आमतौर पर नज़र आते हैं? उनकी सूची बनाओ।

(ख) अपने आस-पास पता करके ऐसे किसी व्यक्ति से बात करो जिसने कोई पेड़ या पौधा लगाया है। उससे पूछकर निम्नलिखित जानकारी प्राप्त करो-

(i) पेड़/पौधे का नाम

(ii) कब लगाया था?

(iii) देखभाल की या नहीं?

(iv) क्या वह पेड़/पौधा अब भी मौजूद है?

हमारे देश में पुराने समय से ही पेड़-पौधों को लगाने और उन्हें कटने से बचाने की परंपरा रही है। कई बार लोगों ने मिलकर पेड़ों को बचाने के लिए आंदोलन भी किया। ऐसे ही किसी आंदोलन के बारे में जानकारी इकट्ठी करके कॉपी में लिखो। इसके लिए तुम्हें पुस्तकालय, समाचार-पत्रों, शिक्षिका या माता-पिता और इंटरनेट से भी सहायता मिल सकती है।

धरती ………………………………………………………….

चिड़िया ………………………………………………………..

हवा …………………………………………………………….

पेड़ ……………………………………………………………..

दुनिया …………………………………………………………

जंगल, पेड़-पौधों और प्रकृति से संबंधित कुछ कविताओं के बारे में जानकारी प्राप्त करो। “जंगल” शीर्षक से दी गई कविता को पढ़ो और अपने दोस्तों को सुनाओ।