कविता में आए मुहावरों को छाँटकर अपने वाक्यों में प्रयुक्त कीजिए।
1. मिलन के अश्रु (मिलने की खुशी) - श्याम जब विदेश से अपनी माँ से मिलने आया तो उसकी आँखों से मिलन के अश्रु बह निकले।
2. गाँठ खुलना -(समस्या का समाधान होना) आपसी बातचीत द्वारा मन की कई गाँठे खुल जाती है।
3. बन-ठन के (सज सँवर के) - निर्भय दक्षा की शादी में काफी बन ठन के गया।
4. बाँध टूटना (धैर्य समाप्त होना) - निर्भय की गलत हरकतों को देखकर प्रिंसी के सब्र का बाँध टूट गया।
5. सुधि लेना - (खबर लेना) उसने अपने प्रिया मित्र की कई दिनों तक सुधि नहीं ली है।