वर्षा के आने पर अपने आसपास के वातावरण में हुए परिवर्तनों को ध्यान से देखकर एक अनुच्छेद लिखिए।
वर्षा के आने पर वातावरण में ठंड बढ़ जाती है तथा गर्मी कम होने लगाती है। सड़क किनारो तथा गड्ढो में पानी भर जाता है। अत्याधीक पानी जमा होने कारण वह पानी सड़को पर आने लगता है। जिससे लोग को आने जाने में असुविधा होने लगती है। सड़कों पर ट्रैफिक जाम होने लगता है। सड़को पर पानी जमा होने कारण चलने में असुविधा भी होती है और यातायात सम्बन्धी दिक्कते भी होती हैं। सड़कों पर छाते और रेनकोट नज़र आने लगते हैं। बच्चों का कोलाहल बढ़ जाता है। जिससे उन्हें बारिश में होने वाली बीमारियों का खतरा बढ़ जाता हैं। पर यह वर्षा वातावरण को ठंडक भी देती हैं जिससे सारा वातावरण उमंग और उल्लास से भर उठता है।