Question
निम्नलिखित प्रशनों के उत्तर दीजिये:
कवि ने इस कविता में 'समय की कमी' की ओर क्यों इशारा किया है?
Solution
कवि ने इस कविता में ‘समय की कमी’ की ओर इसलिए इशारा किया है क्योंकि इस परिवर्तनशील संसार में हर व्यक्ति अपने-अपने ढंग से अपने-अपने कार्य में व्यस्त है। परिस्थितियों में बड़ी तीव्रता से बदलाव आ रहा है। मनुष्य पहले से अधिक गतिशील हो गया है। सबके पास समय का अभाव है। इसलिए मन में केवल एक उम्मीद बची है कि शायद कोई जाना-पहचाना व्यक्ति उसे पहचानकर पुकार ले।