-->

नये इलाके में - अरुण कमल

Question
CBSEENHN9001057

व्याख्या कीजिए
(क) (i)पीपल के पत्ते-से नए-नए हाथ
         जूही की डाल-से खुशबूदार हाथ         

      (ii) दुनिया की सारी गदंगी के बीच
           दुनिया की सारी खुशबू
           रचते रहते हैं हाथ



  

    

 

Solution
(i) व्याख्या: कवि ने ऐसे व्यक्तियों का वर्णन किया है जो स्वयं प्रदूषित वातावरण में रहते हुए भी दूसरों के लिए सुगंधित वस्तुओं का निर्माण करते हैं। इन पंक्तियों में कवि ने हमारा ध्यान उन छोटे बच्चों की ओर आकर्षित करना चाहा है जिनके हाथ पीपल के नए पत्तों के समान कोमल होते हैं तथा ऐसी स्त्रियों का वर्णन किया है जिनके हाथ जूही की डाल के समान सुंदर और खुशबूदार है किन्तु गरीबी के कारण ये अत्यन्त कठोर और भयावह हो जाते हैं यह इनके जीवन की एक ऐसी विडंबना है कि ये शहरों से दूर प्रदूषित वातावरण में उपेक्षित होकर जीवन बिताने के लिए विवश है।
(ii) व्याख्या: कवि ने इन पंक्तियों में समाज के एक ऐसे उपेक्षित वर्ग का चित्रण किया है जो सभी व्यक्तियों के लिए सुन्दरता की रचना कर रहा है। स्वयं अभावों में रहते हुए भी दूसरों के जीवन में खुशहाली लाता है। खुशबू की रचना करने वाले लोग स्वयं कितने प्रदूषित वातावरण में रहते हैं इसकी कल्पना करना कठिन है। वे दुनिया भर की गंदगी के बीच में रहते हुए दुनिया को खुशबूदार बनाने का काम करते हैं। ये शोषित और पीड़ित लोग स्वयं बदहाली का जीवन बिताते हुए लोगों का खुशहाली प्रदान करते हैं। ऐसे वातावरण में जहाँ चारों ओर गंदगी का साम्राज्य है। वहाँ खुशबूदार अगरबत्तियों का निर्माण करते हुए स्वयं नारकीय जीवन जीने पर विवश है।

Some More Questions From नये इलाके में - अरुण कमल Chapter

व्याख्या कीजिए-
समय बहुत कम है तुम्हारे पास
आ चला पानी ढहा आ रहा अकास
शायद पुकार ले कोई पहचाना ऊपर से देखकर

पाठ में हिन्दी महीनों के कुछ नाम आए हैं। आप सभी हिन्दी महीनों के नाम क्रम से लिखिए।

निम्नलिखित प्रशनों के उत्तर दीजिए-
‘खुशबू रचनेवाले हाथ’ कैसी परिस्थितियों में तथा कहाँ-कहाँ रहते हैं?

निम्नलिखित प्रशनों के उत्तर दीजिए-
‘खुशबू रचनेवाले हाथ’ कैसी परिस्थितियों में तथा कहाँ-कहाँ रहते हैं?

निम्नलिखित प्रशनों के उत्तर दीजिए-
कविता में कितने तरह के हाथों की चर्चा हुई है?

निम्नलिखित प्रशनों के उत्तर दीजिए-
कवि ने यह क्यों कहा है कि ‘खुशबू रचते हैं हाथ’?

निम्नलिखित प्रशनों के उत्तर दीजिए-
जहाँ अगरबत्तियाँ बनती हैं, वहाँ का माहौल कैसा होता है?

निम्नलिखित प्रशनों के उत्तर दीजिए-
इस कविता को लिखने का मुख्य उद्देश्य क्या है?

व्याख्या कीजिए
(क) (i)पीपल के पत्ते-से नए-नए हाथ
         जूही की डाल-से खुशबूदार हाथ         

      (ii) दुनिया की सारी गदंगी के बीच
           दुनिया की सारी खुशबू
           रचते रहते हैं हाथ



  

    

 

कवि ने इस कविता में ‘बहुवचन’ का प्रयोग अधिक किया है? इसका क्या कारण है?