Question
निम्नलिखित काव्याशं को पढ़कर उसका शिल्प सौन्दर्य स्पष्ट कीजिये:
भक्त-वृंद मृदु-मधुर कंठ से
गाते थे सभक्ति मुद-मय,-
‘पतित-तारिणी पाप-हारिणी,
माता, तेरी जय-जय-जय!’
‘पतित-तारिणी, तेरी जय-जय’-
मेरे सुख से भी निकला,
बिना बढ़े ही मैं आगे को
जाने किस बल से ढिकला!
Solution
शिल्प सौन्दर्य:
1. भक्तजन भक्ति के भाव में डूबकर और मंत्रमुग्ध होकर माँ का गुणगान कर रहे थे।
2. खड़ी बोली का प्रयोग हुआ है।
3. भाषा में लयात्मकता व गीतात्मकता है।
4. भावों को कथात्मक रूप में प्रस्तुत किया गया है।
5. तत्सम प्रधान शब्दावली का प्रयोग दृष्टव्य है।
6. भाषा सरस, सरल व मर्मस्पर्शी है।
7. भाषा शैली-भावात्मक, कथात्मक, संवादात्मक व उदाहरणात्मक है।
8. ‘वृंद मृदु-मधुर’ व ‘मेरे मुख’ में अनुप्रास अलंकार है।