Question
निम्नलिखित पंक्तिओं को पढ़कर उनका शिल्प सौन्दर्य लिखिए:
उद्वेलिकत कर अश्रु-राशियाँ
हृदय- चिताएँ धधकार,
महा महामारी प्रचड़ं हो
फैल रही थी इधर-उधर।
क्षीण-कंठ मृतवत्साओं का
करुण रुदन दुर्दात नितांत
भरे हुए था निज कृश रव में
हाहाकार अपार अशांत ।
Solution
शिल्प सौन्दर्य-
1. प्रस्तुत पद्यांश में महामारी के फैलने का वर्णन है।
2. खड़ी बोली का प्रयोग हुआ है।
3. भाषा में लयात्मकता व गीतात्मकता है।
4. भावों को कथात्मक रूप में प्रस्तुत किया गया है।
5. तत्सम प्रधान शब्दावली का प्रयोग दृष्टव्य है।
6. भाषा सरस, सरल व मर्मस्पर्शी है।
7. भाषा शैली-भावात्मक, कथात्मक, संवादात्मक व उदाहरणात्मक है।
8. इस पद्यांश में रूपक, अनुप्रास, मानवी करण व पुनरूक्ति प्रकाश अलंकार का प्रयोग हुआ है।
महामारी प्रचंड ही फैल रही थी इधर-उधर - मानवीकरण
हृदय चिता - रूपक