कहानी में एक समृद्ध परिवार के ऊधमी बच्चों का चित्रण है। आपके अनुमान से उनकी आदत क्यों बिगड़ी होगी? उन्हें ठीक ढंग से रहने के लिए आप क्या-क्या सुझाव देना चाहेंगे?
इन बच्चों की आदतें बिगड़ने का कारण है इनसे बचपन में काम न लेना उन्हें किसी भी काम की जानकारी न देना। इसीलिए वे किसी भी काम को करने में सक्षम नहीं हैं। सभी कार्यों हेतु नौकरों पर निर्भर रहते हैं।
इन्हें ठीक ढंग से रहने के लिए निम्न सुझाव दिए जा सकते हैं-
1. उन्हें छोटे-छोटे कार्यों को करने की स्वछंदता दी जाए।
2. कार्य गलत होने पर उन्हें डाँटना-फटकारना नहीं चाहिए।
3. प्रत्येक कार्य हेतु उनका आत्मविश्वास बढ़ाना चाहिए।
4. बच्चों के पूर्ण सहयोगी बनना चाहिए।
5. कार्य करते हुए यदि कोई मुश्किल आ जाए तो उन्हें सिखाना भी हमारा कर्तव्य बनता है।