Question
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
पत्रों की दुनिया भी अजीबो-गरीब है और उसकी उपयोगिता हमेशा से बनी रही है। पत्र जाे काम कर सकते हैं, वह संचार का आधुनिकतम साधन नहीं कर सकता है। पत्र जैसा संतोष फोन या एसएमएस का संदेश कहाँ दे सकता है। पत्र एक नया सिलसिला शुरू करते हैं और राजनीति, साहित्य तथा कला के क्षेत्रों में तमाम विवाद और नयी घटनाओं की जड़ भी पत्र ही होते हैं। दुनिया का तमाम साहित्य पत्रों पर केंद्रित है और मानव सभ्यता के विकास में इन पत्रों में अनूठी भूमिका निभाई है।
मानव सभ्यता के विकास में पत्रों ने अनुठी भूमिका कैसे निभाई है?
-
पत्र संदेशवाहक माने जाते हैं।
-
पत्रों ने ही एक पीढ़ी का ज्ञान दूसरी पीढ़ी को दिया है।
-
पत्रों ने विकास का स्तर निश्चित किया है।
-
पत्रों ने विकास के स्तर को बढ़ाया है।
Solution
B.
पत्रों ने ही एक पीढ़ी का ज्ञान दूसरी पीढ़ी को दिया है।