Sponsor Area

TextBook Solutions for Uttarakhand Board Class 9 विज्ञान विज्ञान Chapter 5 जीवन की मौलिक इकाई

Question 1
CBSEHHISCH9006964

पादप कोशिकाओं तथा जंतु कोशिकाओं में तुलना करो?

Solution

पादप कोशिका और जंतु कोशिका में तुलना :

जंतु कोशिका पादप कोशिका
1. प्राणी कोशिका महीन झिल्ली जिसे प्लैज़्मा झिल्ली कहते हैं से घिरी होती है। 1. प्लैज़्मा झिल्ली के बाहर की ओर सेल्यूलोज की बानी मोटी कोशिका भित्ति होती है।
2. हरित लवक अनुपस्थित होते हैं। 2. हरित लवक उपस्थित होते हैं।
3. रिक्तिकायें या तो अनुपस्थित होती हैं या बहुत छोटे माप की होती हैं। 3. रिक्तिकायें बड़ी तथा मुख्य होती हैं।
4. सैन्ट्रोसोम उपस्थित। 4. सैन्ट्रॉसॉन अनुपस्थित होता है।
5. कोशिका विभाजन ग्रूव ( खाँच ) निर्माण द्वारा होता है। 5. कोशिका विभाजन कोशिका पट्टी द्वारा प्रारम्भ होता है।
6. गोल्जिकाय उपस्थित। 6. गॉल्जिकाय अलग-अलग इकाइयों डिक्टियोसोम्स का बना होता है।
7. कैल्शियम आक्जलेट के वे सदैव अनुपस्थित होते हैं। 7. ये पादप कोशिकाओं में सदैव पाए जाते हैं।
8. इन कोशिकाओं में प्रकाश-संश्लेषण नहीं होता। 8. इनमें प्रकाश संश्लेषण की क्षमता होती हैं।
9. 9. ये प्राय: छोटे आकार की होती हैं समसूत्री विभाजन शरीरी की सभी कोशिकाओं में होता है परन्तु अर्धसूत्री विभाजन जनन कोशिकाओं में होता है। 9. ये प्राय: बड़े आकार की होती हैं।
Question 9
CBSEHHISCH9006972

निम्नलिखित परासरण प्रयोग करें:
छिले हुए आधे-आधे आलू के चार टुकड़े लो, इन चारों को खोखला करो जिससे कि आलू के कप बन जाएँ। इनमें से एक कप को उबले हुए आलू में बनाना है। आलू के प्रत्येक कप को जल वाले बर्तन में रखो। अब
( a ) कप 'A' को खली रखो।
( b ) कप 'B' में एक चम्मच चीनी डालो।
( c ) कप 'C' में एक चम्मच नमक डालो। तथा
( d ) उबले हुए आलू से बनाए गए कप 'D' में एक चम्मच चीनी डालो।
आलू के इन चरों कपों को दो घंटे तक रखने के पश्चात उनका अवलोकन करो तथा निम्न प्रश्नों का उत्तर दो।
( i ) 'B' तथा 'C' से खाली भाग में जल क्यों एकत्र हो गया? इसका वर्णन करो।
( ii ) 'A' आलू इस प्रयोग के लिए क्यों महत्वपूर्ण है?
( iii ) 'A' तथा 'D' आलू के खाली भाग में जल एकत्र क्यों नहीं हुआ? इसका वर्णन करो।

A

Sponsor Area