प्रोकैरियोटी कोशिकाएँ, यूकैरियोटी कोशिकाओं से किस प्रकार भिन्न होती हैं?
कोशिकाओं के जटिल संगठन के आधार पर कोशिकाएँ दो प्रकार की होती हैं: असीमकेन्द्र्क तथा ससीमकेन्द्रक कोशिकाएँ असीमकेन्द्र्क कोशिकाओं में न्यूक्लिओइड ( केन्द्रक कला नहीं होती ) पाया जाता है। ससीमकेन्द्रक कोशिकाओं में भली-भाँति विकसित सत्य केन्द्रक पायी जाती है, जो केन्द्रक कला से घिरा होता है।
प्रोकैरियोटी अथवा असीमकेन्द्र्क कोशिका तथा यूकैरियोटी अथवा ससीमकेन्द्रक कोशिका में भिन्नता:
प्रोकैरियोटी अथवा असीमकेन्द्र्क कोशिका | यूकैरियोटी अथवा ससीमकेन्द्रक कोशिका |
1. अमीनो शर्करा की बानी कोशिका भित्ति होती है। | 1. पादप कोशिकाओं में सेल्यूलोज बनी पादप भित्ति होती है। |
2. झिल्ली युक्त कोशिकांग नहीं होते। | 2. झिल्लीयुक्त कोशिकांग पाए जाते हैं। |
3. गुणसूत्र एकल तथा डी.एन.ए. तथा आर.एन.ए. का बना होता है। | 3. गुणसूत्र एक से अधिक डी.एन.ए. के बने होते हैं। |
4. केन्द्रकाभ पाया जाता है। | 4. सत्य केन्द्रक होता है। |
5. राइबोसोम्स 70S प्रकार के होते हैं। | 5. राइबोसोम्स 80S प्रकार होते हैं। |