सामाजिक और राजनीतिक जीवन Chapter 7 हाशियाकरण की समझ
  • Sponsor Area

    NCERT Solution For Class 8 सामाजिक विज्ञान सामाजिक और राजनीतिक जीवन

    हाशियाकरण की समझ Here is the CBSE सामाजिक विज्ञान Chapter 7 for Class 8 students. Summary and detailed explanation of the lesson, including the definitions of difficult words. All of the exercises and questions and answers from the lesson's back end have been completed. NCERT Solutions for Class 8 सामाजिक विज्ञान हाशियाकरण की समझ Chapter 7 NCERT Solutions for Class 8 सामाजिक विज्ञान हाशियाकरण की समझ Chapter 7 The following is a summary in Hindi and English for the academic year 2021-2022. You can save these solutions to your computer or use the Class 8 सामाजिक विज्ञान.

    Question 1
    CBSEHHISSH8008356

    हाशियाकरण शब्द से आप क्या समझते हैं? अपने शब्दों में दो-तीन वाक्य लिखिए।

    Solution

    हाशियाकरण का अर्थ है किसी को हाशिये या किनारे पर ढकेलना। ऐसे में वह व्यक्ति समाज के केंद्र व मुख्यधारा  में नहीं रहता।

    Question 2
    CBSEHHISSH8008357

    आदिवासी लगातार हाशिये पर क्यों खिसकते जा रहे हैं? दो कारण बताइए।

    Solution

    आदिवासी लगातार  हाशिये पर निम्नलिखित कारणों से खिसकते जा रहे हैं-

    (i) उद्योग, खनन आदि के लिए आदिवासियों की जमीन को छीना जा रहा है।
    (ii) उद्योग, खेती व इमारती लकडी हेतु विशाल वनभूमियों को साफ किया जा रहा है।

    (iii) पूर्वोत्तर भारत में, उनकी जमीनों पर लंबे समय से सैन्य बलों की भरमार रही है और युद्धों का असर ज़मीनों पर भी पड़ता है।

    Question 3
    CBSEHHISSH8008358

    आप अल्पसंख्यक समुदाय की सुरक्षा के लिए संवैधानिक सुरक्षा को क्यों महत्वपूर्ण मानते हैं। इसका एक कारण बताइए।

    Solution

    बहुसंख्यक समुदाय द्वारा अल्पसंख्यक समुदायों पर संस्कृतिक वर्चस्व से बचने के लिए संवैधानिक सुरक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण है। भारतीय संविधान के अनुसार बहुसंख्यक समुदाय की संस्कृति, समाज और सरकार को प्रभावित कर सकती है। ऐसी स्थिति में छोटा आकार घाटे की बात साबित हो सकती है और छोटे समुदाय हाशिये पर खिसकते चले जाते हैं। उन्हें सांस्कृतिक वर्चस्व से सुरक्षित रखने के लिए संवैधानिक सुरक्षा महत्वपूर्ण है।

    Question 4
    CBSEHHISSH8008359

    अल्पसंख्यक और हाशियाकरण वाले हिस्से को दोबारा पढ़िए अल्पसंख्यक शब्द से आप क्या समझते हैं?

    Solution
    अल्पसंख्यक शब्द समान्यतः ऐसे समुदाय के लिए इस्तेमाल किया जाता है जो संख्या की दृष्टि से बाकी आबादी के मुकाबले से बहुत छोटा होता है। यह अवधारणा केवल संख्या तक ही सीमित नहीं है बल्कि इसके सामाजिक व सांस्कृतिक आयाम भी होते हैं।
    Question 5
    CBSEHHISSH8008360

    आप एक बहस में हिस्सा ले रहे हैं जहाँ आपको इस बयान के समर्थन में तर्क देना है कि 'मुसलमान एक हाशियाई समुदाय है।' इस अध्याय में दी गई जानकारी के आधार पर दो तर्क पेश कीजिए।

    Solution

    दो तर्क निम्नलिखित है-
    (i) उन्हें मूलभूत सुविधाएँ जैसे पक्के घर, बिजली आदि समान रूप से उपलब्ध नहीं है।

    (ii) मुसलमानों की साक्षरता अन्य समुदायों की अपेक्षा में सबसे कम है।

    Question 6
    CBSEHHISSH8008361

    कल्पना कीजिए कि आप टेलीविजन पर 26 जनवरी की परेड देख रहे हैं आपकी एक दोस्त आपके नजदीक बैठी है। वह अचानक कहती है इन आदिवासियों को तो देखो, कितने रंग-बिरंगे हैं लगता है। सदा नाचते ही रहते हैं। उसकी बात सुनकर आप भारत के आदिवासियों के जीवन से संबंधित क्या बातें उसको बताएँगे? उन में से तीन बातें लिखें।

    Solution
    आदिवासियों के जीवन से संबंधित  तीन बातें निम्नलिखित है-
    (i) आदिवासी समुदाय जातिवाद पर आधारित समुदायों या राजाओं के शासन में रहने वाले समुदाय से बिल्कुल अलग होता है क्योंकि उनमे ऊँच नीच का फर्क बहुत कम होता है।
    (ii) आदिवासियों के बहुत सारे जन जातीय धर्म होते हैं उनके धर्म इस्लाम, हिंदुत्व अदि धर्मों से बिल्कुल अलग है।
    (iii) वे प्रकृति से जुडी चीजों जैसे पर्वत, नदी, पशु आदि की उपासना करते हैं।
    (iv) आदिवासियों की अपनी भाषाएँ है।
    Question 7
    CBSEHHISSH8008362

    चित्रकथा पट्ट में आपने देखा है कि हेलेन होप आदिवासियों की कहानी पर एक फिल्म बनाना चाहती है। क्या आप आदिवासियों के बारे में एक कहानी बना कर उसकी मदद कर सकते हैं।

    Solution

    (i) आदिवासी - आदिवासी शब्द का अर्थ 'मूल निवासी' ये जंगलों के साथ जीते है और आज भी ऐसे ही जे रहे है। वे रंगीन परिधान, टोपी और नृत्य के शौकीन होते हैं।

    (ii) आदिवासियों की अपनी भाषाएं हैं (उनमे से ज्यादातर संस्कृत से बिलकुल भिन्न हैं और संभवत: उतनी ही पुराने हैं)। इन भाषाओं ने बांग्ला जैसी 'मुख्यधारा' की भारतीय भाषाओं को गहरे तौर पर प्रभावित किया हैं।

    (iii) आदिवासियों के बहुत सारे जन जातीय धर्म होते हैं उनके धर्म इस्लाम, हिंदुत्व अदि धर्मों से बिल्कुल अलग है।
    (iv) आदिवासी समुदाय जातिवाद पर आधारित समुदायों या राजाओं के शासन में रहने वाले समुदाय से बिल्कुल अलग होता है क्योंकि उनमे ऊँच नीच का फर्क बहुत कम होता है।
    (v) वे प्रकृति से जुडी चीजों जैसे पर्वत, नदी, पशु आदि की उपासना करते हैं।
    (vi) औपनिवेशिक शासन से पहले आदिवासी समुदाय शिकार और चीज़ें बीनकर आजीविका चलाते थे वे एक जगह ठहरकर कम रहते थे। वे स्थानांतरित खेती के साथ-साथ लंबे समय तक एक स्थान पर भी खेती करते थे।
    (vii) हालांकि ये परंपराएं अभी भी कायम है, लेकिन पिछले 200 साल में आए आर्थिक बदलावों, वन नीतियों व निजी उद्योगों के राजनीतिक दबाव की वजह से इन लोगों को बागानों, निर्माण स्थलों, उद्योगों और घरों में नौकरी करने के लिए ढकेला जा रहा है।

    Question 8
    CBSEHHISSH8008363

    क्या आप इस बात से सहमत है कि आर्थिक हाशियाकरण और समाजिक हाशियाकरण आपस में जुड़े हैं? क्यों ?

    Solution

    हाँ, हम इस बात से सहमत है कि आर्थिक हाशियाकरण और समाजिक हाशियाकरण आपस में जुड़े हैं क्योंकि गरीबी के कारण आदिवासी समुदाय हैसियत में कमतर माने जाते है। आर्थिक रुप से कमजोर होने के कारण व कम संख्या में होने के कारण उन्हें पिछले सालों में आए आर्थिक बदलावों, वन नीतियों और राज्य व उद्योगों  के राजनीतिक दबाव के कारण निर्माण स्थलों, उद्योगों में नौकरी करने के लिए मजबूर किया जा रहा है। इस तरह वे गरीबी और लाचारी का शिकार बनते जा रहे है। फलतः उनके बच्चे कुपोषण के शिकार हो रहे हैं इसके साथ ही साक्षरता भी कम होती है।

    Mock Test Series

    Sponsor Area

    Sponsor Area

    NCERT Book Store

    NCERT Sample Papers

    Entrance Exams Preparation