Sponsor Area
साँप का ध्यान बाँटने के लिए लेखक ने निम्नलिखित युक्तियाँ अपनाईं-
- उसने डंडे से साँप को दबाने का ख्याल छोड़ दिया।
- उसने साँप का फन पीछे होते ही अपना डंडा चिट्ठियों की ओर कर दिया और लिफाफा उठाने की चेष्टा की।
- डंडा लेखक की ओर खींच आने से साँप के आसन बदल गए और वह चिट्ठियाँ चुनने में कामयाब हो गया।
बच्चे कौतुहल प्रिय और जिज्ञासु प्रवृत्ति के होते हैं। उनकी जिज्ञासा व पीड़ा उनको निर्णायक मोड़ पर ला खड़ा कर देती है। इस पाठ में लेखक उनके भाई व उनके साथियों की बाल सुलभ शरारतों का पता चलता है। वे इस प्रकार हैं-
- बच्चे झरबेरी से बेर तोड़कर खाने का आनंद लेते हैं।
- कठिन व जोखिम पूर्ण कार्य करते हैं।
- माली से छुप-छुपकर पेड़ों से आम आदि फल तोड़ना पसंद करते हैं।
- बच्चे स्कूल जाते समय रास्ते में शरारतें करते हैं।
- रास्ते में चलते-चलते डंडे की सहायता से वस्तुओं को बिखेरना पसंद करते हैं।
- बच्चे कुएँ में ढेला फेंककर खुश होते हैं।
- वे जानवरों जीव-जन्तुओं को तंग करते हैं।
Sponsor Area
Sponsor Area