Sponsor Area

TextBook Solutions for Himachal Pradesh Board of School Education Class 11 राजनीतिक विज्ञान राजनीतिक सिद्धांत Chapter 2 स्वतंत्रता

Question 1
CBSEHHIPOH11021790

स्वतंत्रता से क्या आशय है ? क्या व्यक्ति के लिए स्वतंत्रता और राष्ट्र के लिए स्वतंत्रता में कोई संबंध है।

Solution

स्वतंत्रता शब्द को अंग्रेजी भाषा में लिबर्टी (Liberty) कहते हैं। लिबर्टी शब्द लैटिन भाषा के शब्द 'लिबर' (Liber) से निकला है जिसका शाब्दिक अर्थ होता है 'बंधनों का अभाव' अर्थात् पूर्ण स्वतंत्रता अथवा किसी प्रकार के बंधनों का न होना। इस प्रकार स्वतंत्रता का अर्थ हुआ कि व्यक्ति को अपनी इच्छानुसार कार्य करने की स्वतंत्रता होनी चाहिए और उस पर कोई बंधन नहीं होना चाहिए। परन्तु स्वतंत्रता का यह अर्थ ग़लत हैं। इसका वास्तविक अर्थ यह है कि व्यक्ति पर अन्यायपूर्ण तथा अनुचित प्रतिबंध नहीं होने चाहिए परन्तु उसे उन अवसरों की भी प्राप्ति होनी चाहिए जो उसके विकास में सहायक हैं।

व्यक्तिगत स्वतंत्रता और राष्ट्रीय स्वतंत्रता में गहरा सम्बन्ध हैं। राष्ट्र व्यक्तियों का समहू होता है जो एक व्यक्ति के समान ही होता हैं। एक राष्ट्र जिसकी सरकार बाहरी प्रतिबंधों से मुक्त होती हैं, केवल वो ही सरकार अपने व्यक्तियों को स्वतंत्रता प्रदान कर सकती है। दूसरी तरफ, एक राष्ट्र केवल तभी स्वतंत्र होता है जब इसे अपने सिद्धांतों में से 'स्वतंत्रता' एक के रूप में प्राप्त होती है जो उसके लोगों को प्रदान की जाती है। राष्ट्रीय भी जीवित जीव की तरह कार्य करता है और व्यक्ति पर नियंत्रण रखता है। देश की हानि उसके देशवासियों की हानि होती है। राष्ट्र की स्वतंत्रता व्यक्ति की रचनाशीलता, संवेदनशीलता और क्षमताओं के भरपूर विकास को बढ़ावा देती है। यह विकास खेल, विज्ञान, कला, संगीत या अन्वेषण जैसे किसी भी क्षेत्र में हो सकता है। अत: हम कह सकते हैं कि व्यक्तिगत स्वतंत्रता तभी सम्भव हैं, जब राष्ट्र स्वतंत्र हो। इस स्वतंत्रता के कारण ही व्यक्ति अपने विवेक और निर्णय की शक्ति का प्रयोग कर पाते हैं।  

Sponsor Area