Sponsor Area

स्वतंत्रता

Question
CBSEHHIPOH11021792

नागरिकों की स्वतंत्रता को बनाए रखने में राज्य की क्या भूमिका है ?

Solution

नागरिकों की स्वतंत्रता को बनाए रखने में राज्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती हैं :

  1. आंतरिक सुरक्षा: राज्य सरकारों का कार्य राज्य में आंतरिक सुरक्षा, कानून और व्यवस्था को बनाए रखना होता है। आंतरिक सुरक्षा राज्य पुलिस के माध्यम से प्रबंधित की जाती है।
  2. शिक्षा: सार्वजनिक शिक्षा प्रणाली प्रदान करना, स्कूल भवनों और कॉलेजों को बनाए रखना, शिक्षकों को रोज़गार उपलब्ध करना, विशेषाधिकार प्राप्त छात्रों (SC/ST) को सहायता प्रदान करना इत्यादि सभी राज्य के शिक्षा विभाग के अधीन आते हैं।
  3. अनेक कार्य जैसे कि किसानो को सर्वोत्तम कृषि पद्धति उपलब्ध कराना, आपातकालीन आपदाओं जैसे: बाढ़, सुखें इत्यादि के समय, धन-सम्बन्धी सहायता प्रदान करना एवं बीमारियों कि रोकथाम के लिए अन्य सहायता प्रदान करना ये सब कार्य राज्य सरकार द्वारा किए जाते हैं।
  4. परिवहन: प्रत्येक राज्य सरकार अपने राज्य में लोगो को सार्वजनिक परिवहन सेवा, जल-सेवा, बिजली-सेवा इत्यादि उचित दर से प्रदान करने का कार्य करती हैं।
  5. वित्त: राज्य विधायिका राज्य की वित्तीय शक्तियों को संभालती है, जिसमें राज्य सरकार द्वारा सभी व्यय, कराधान और ऋण संबंधित अधिकार शामिल है। इसके पास धन विद्येयक को पेश करने की शक्ति है। इसका विभिन्न करों जैसे: सम्पति कर, बिक्री कर, मनोरंजन कर इत्यादि पर पूरा नियंत्रण हैं।
  6. राज्य द्वारा विभिन्न न्यायसंगत एवं उचित प्रतिबंधों को लागू किया जाता हैं ताकि कोई भी व्यक्ति, किसी अन्य नागरिक और उसकी स्वतंत्रता को हानि न पहुँचा सकें।