Sponsor Area
TextBook Solutions for Himachal Pradesh Board of School Education Class 10 सामाजिक विज्ञान लोकतांत्रिक राजनीति 2 Chapter 5 जन-संघर्ष और आंदोलन
दबाव-समूह और आंदोलन राजनीति को किस तरह प्रभावित करते हैं?
दबाव समूह और आंदोलन राजनीति को निम्नलिखित तरह प्रभावित करते है-
(i) दबाव समूह और आंदोलन सरकार से अपनी बातें मनवाने हेतु हड़ताल और आंदोलन करके सरकार के कार्यविधि में बाँधा डालते है।
(ii) विभिन्न दबाव समूह और आंदोलन अपने लक्ष्य की पूर्ति हेतु कई प्रकार के अभियान चलते है, बैठके आयोजित कर जनता का समर्थन पाने की कोशिश करते है। इस प्रकार राजनीति प्रभावित होती है।
(iii) दबाव समूह अपनी बातों को जनता और सरकार तक पहुँचाने के लिए महंगे विज्ञापनों का साहरा भी लेते है और विपक्षी नेताओं को अपने पक्ष में करके उनसे भाषणबाजी भी करवाते है।
सूची-I सूची (संगठन और संघर्ष) का मिलान सूची-II से कीजिए और सूचियों के नीचे दी गई सारणी से सही उत्तर चुनिए:
| 1 | किसी विशेष तबके या समूह के हितों को बढ़ावा देने वाले संगठन | (क)आंदोलन |
| 2 | जन-सामान्य के हितों को बढ़ावा देने वाले संगठन | (ख)राजनीतिक दल |
| 3 | किसी सामाजिक समस्या के समाधान के लिए चलाया गया एक ऐसा संघर्ष जिसमें सांगठनिक संरचना हो सकती है और नहीं भी | (ग) वर्ग-विशेष के हित समूह |
| 4 | ऐसे संगठन को राजनीतिक सत्ता पाने की गरज़ से लोगों को लामबंद करता है | (घ) लोक कल्याणकारी हित समूह |
| 1 | 2 | 3 | 4 | |
| (क) | ग | घ | ख | क |
| (ख) | ग | घ | क | ख |
| (ग) | घ | ग | ख | क |
| (घ) | ख | ग | घ | क |
सूची-I का सूची-II से मिलान करें जो सूचियों के नीचे दी गई सारणी में सही उत्तर हो चुनें-
| सूची-I | सूची-II |
| 1. दबाव समूह | (क) नर्मदा बचाओ आंदोलन |
| 2. लंबी अवधि का आंदोलन | (ख) असम गण परिषद् |
| 3. एक मुद्दे पर आधारित आंदोलन | (ग) महिला आंदोलन |
| 4. राजनीतिक दल | (घ) खाद विक्रेताओं का संघ |
| 1 | 2 | 3 | 4 | |
| (अ) | घ | ग | क | ख |
| (ब) | ख | क | घ | ग |
| (स) | ग | घ | ख | क |
| (द) | ख | घ | ग | क |
Sponsor Area
Sponsor Area
Mock Test Series
Mock Test Series



