दबाव-समूहों और राजनीतिक दलों के आपसी संबंधो का स्वरूप कैसा होता है, वर्णन करें।
दबाव-समूहों और राजनीतिक दलों के उद्देश्य भिन्न-भिन्न होते है। सामान्यतः दबाव समूहों का कोई राजनीतिक उद्देश्य नहीं होता न ही वे देश की सत्ता पर अधिकार जमाना चाहते है। इसके विपरीत राजनीतिक दलों को मुख्य उद्देश्य देश की सत्ता पर अधिकार ज़माने का ही होता है। दबाव-समूहों और राजनीतिक दलों के आपसी सम्बन्ध कई रूप धारण कर सकते है। इसमें से कुछ प्रत्यक्ष और कुछ अप्रत्यक्ष भी होते है-
(i) कई बार बड़े आंदोलन, राजनीतिक आंदोलन का रूप धारण कर लेते है इसके राजनीति में उथल-पुथल हो जाती है।
(ii) कई बार दवाब-समूहों राजनीतिक दलों द्वारा ही बनाये जाते है। उनकी बागडोर राजनीतिक दलों के हाथों में होती है। ऐसी स्थिति में ये राजनीतिक राजनीतिक दलों के ही विस्तार के रूप में नज़र आते है।
(iii) राजनीतिक दलों को कई बार दबाव-समूहों से नेता प्राप्त होते है।
(iv) काफी विषयों में आंदोलन समूहों द्वारा नये मुद्दे उठाए जाते है जिनको प्रकारांतर में राजनीतिक दल अपना लेते है।



