Sponsor Area

TextBook Solutions for Board of High School and Intermediate Education Uttar Pradesh Class 9 सामाजिक विज्ञान भारत और समकालीन विश्व 1 Chapter 5 आधुनिक विश्व में चरवाहे

Question 1
CBSEHHISSH9009521

स्पष्ट कीजिए कि घुमंतू समुदायों को बार-बार एक जगह से दूसरी जगह क्यों जाना पड़ता है? इस निरंतर आवागमन से पर्यावरण को क्या लाभ है?

Solution

सुखों से चारवाही समूहों का जीवन प्राय: प्रभावित होता हैं जब वर्षा नहीं होती है, चारागाह सुख जाते हैं तो पशुओं के लिए भूखे मरने की स्थिति आ जाती है। यही कारण है की घुमंतू जनजातियों को, जो चारावाही से अपनी जीविका प्राप्त करते हैं, एक जगह से दूसरी जगह तक घूमते रहने की आवश्यकता पड़ती हैं। इस घुमंतू जीवन के कारण उन्हें जीवित रहने तथा संकट से बचने का अवसर प्राप्त होता है।  
उनकी सतत गतिशीलता के पर्यावरणीय लाभ निम्नलिखित हैं-
(i) उनकी गतिशीलता के कारण प्राकृतिक वनस्पति को फिर से वृद्धि करने का अवसर प्राप्त होता है। फलतः वनस्पति सरंक्षण के कारण पर्यावरण संतुलित रहता है।
(ii) उनके मवेशियों को हरा-भरा नया चारा प्राप्त होता है। तथा वे खेतों में घूम-घूम कर गोबर देते रहते है जिससे कृषि भूमि की उर्वरता बनी रहती है।



Sponsor Area