Sponsor Area

आधुनिक विश्व में चरवाहे

Question
CBSEHHISSH9009524

आधुनिक विश्व में भारत और पूर्वी अफ़्रीकी चरवाहा समुदायों के जीवन में जिन परिवर्तनों को जन्म दिया उनमें कई समानताएं थीं। ऐसे दो परिवर्तनों के बारे में लिखिए जो भारतीय चरवाहों और मासाई गड़रियों, दोनों के बीच समान रुप से मौजूद थे।

Solution

वे परिवर्तन जो भारतीय चरवाहा समुदायों तथा मासाई पशुपालकों के लिए समान थे वे हैं:-
(i) भारतीय चरवाहा समुदायों तथा मासाई पशुपालकों दोनों को अपने-अपने चारागाहों से बेदखल कर दिया गया जिसका मतलब था दोनों के लिए चारे की कमी तथा जीवन-यापन की समस्या का उत्पन्न होना।
(ii) भारतीय चरवाहा समुदाय तथा मासाई पशुपालक दोनों को ही समस्याओं का समान रुप से सामना करना पड़ा जब वनों को 'आरक्षित' घोषित कर दिया गया तथा उन्हें इनमें प्रवेश करने से मना कर दिया गया।

Some More Questions From आधुनिक विश्व में चरवाहे Chapter