Sponsor Area
निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा एक सत्य नहीं है?
बाह्यस्रोतन दक्षता को बढ़ाता है और लागतों को घटाता है।
कभी-कभार अभियांत्रिकी और विनिर्माण कार्यो की भी बाह्यस्रोतन की जा सकती है।
बी.पी.ओज़ के पास के. पी. ओज़ की तुलना में बेहतर व्यावसायिक अवसर होते हैं।
कामों के बाह्यस्रोतन करने वाले देशों में काम की तलाश करने वालों में असंतोष पाया जाता है।
D.
कामों के बाह्यस्रोतन करने वाले देशों में काम की तलाश करने वालों में असंतोष पाया जाता है।
निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर लगभग 30 शब्दों में दीजिए:
फुटकर व्यापार सेवा को स्पष्ट कीजिए।
फुटकर व्यापार मुख्यत: ग्रामीण क्षेत्रों में सम्पन्न होता है। ये वह व्यापारिक क्रियाकलाप हैं जो उपभोक्ताओं की वस्तुओं के प्रत्यक्ष विक्रय से संबंधित हैं। अधिकांश फुटकर व्यापार केवल विक्रय से नियत प्रतिष्ठानों और भंडारों में संपन्न होता है। उदाहरण के लिए; फेरी, रेहड़ी, ट्रक, द्वार से द्वार, डाक आदेश, दूरभाष, इंटरनेट, फुटकर विक्री आदि।
निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर लगभग 30 शब्दों में दीजिए:
चतुर्थ सेवाओं का वर्णन कीजिए।
चतुर्थ सेवाओं में सूचना आधारित तथा अनुसंधान व विकास आधारित क्रियाकलापों को सम्मिलित किया जाता है। इनके अंतर्गत सूचनाओं का संग्रहण, उत्पादन एवं प्रकीर्णन अथवा सूचनाओं का उत्पादन भी शामिल है।
निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर लगभग 30 शब्दों में दीजिए:
अंकीय विभाजक क्या है?
सूचना और संचार प्रौद्योगिकी पर आधारित विकास से मिलने वाले अवसरों का वितरण पूरे ग्लोब पर असमान रूप से वितरित है। देशों में विस्तृत आर्थिक राजनीतिक और सामाजिक भिन्नताएँ पाई जाती हैं। विकसित देश, सामान्य रूप से इस दिशा में आगे बढ़ गए हैं जबकि विकासशील देश पिछड़ गए हैं। यही अंकीय विभाजन कहलाता हैं।
निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर लगभग 30 शब्दों में दीजिए:
विश्व में चिकित्सा पर्यटन के क्षेत्र में तेज़ी से उभरते हुए देशों के नाम लिखिए।
भारत विश्व में चिकित्सा पर्यटन के क्षेत्र में अग्रणी देश बनकर उभरा है। इसके अलावा थाईलैंड, सिंगापुर और मलेशिया जैसे विकासशील देश भी चिकित्सा पर्यटन से लाभान्वित हो रहे हैं। भारत, स्विट्ज़रलैंड और ऑस्ट्रेलिया विशिष्ट परीक्षणों की सुविधाएँ उपलब्ध करा रहे हैं।
निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर 150 शब्दों से अधिक में न दें:
आधुनिक आर्थिक विकास में सेवा सेक्टर की सार्थकता और वृद्धि की चर्चा कीजिए।
आधुनिक आर्थिक विकास में सेवा सेक्टर की सार्थकता और वृद्धि पर चर्चा:
निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर 150 शब्दों से अधिक में न दें:
परिवहन और संचार सेवाओं की सार्थकता को विस्तारपूर्वक स्पष्ट कीजिए।
परिवहन सेवाएँ: परिवहन एक ऐसी सेवा हैं जिससे व्यक्तियों, विनिर्मित माल तथा संपत्ति को भौतिक रूप से एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाया जाता है। यह मनुष्य की गतिशीलता की मूलभूत आवश्यकता को पूरा करने हेतु निर्मित एक संगठित उद्योग है। आधुनिक समाज वस्तुओं के उत्पादन, वितरण और उपभोग में सहायता देने के लिए तीव्र और सक्षम परिवहन व्यवस्था चाहते हैं। परिवहन दूरी को किलोमीटर दूरी, समय दूरी और लागत दूरी के रूप में मापा जा सकता हैं। परिवहन की माँग जनसंख्या के आकार से प्रभावित होती है। जनसंख्या का आकार जितना बड़ा होगा परिवहन की माँग उतनी ही अधिक होगी।
संचार सेवाएँ: संचार सेवाओं में शब्दों और संदेशों, तथ्यों और विचारों का आदान-प्रदान किया जाता है। लेखन के आविष्कार ने संदेशों को संरक्षित किया और संचार को परिवहन के साधनों पर निर्भर किया। जहाँ परिवहन जाल-तंत्र सक्षम होता है वहाँ संचार का फैलाव सरल होता है। मोबाइल दूरभाष और उपग्रहों जैसे कुछ विकासों ने संचार को परिवहन से मुक्त कर दिया है। परन्तु अब भी संचार के सभी रूपों का साहचर्य पूर्ण रूप से समाप्त नहीं हुआ है। अब भी विशाल मात्रा में डाक डाकघरों द्वारा वितरित की जाती है।
Sponsor Area
Sponsor Area