निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर 150 शब्दों से अधिक में न दें:
आधुनिक आर्थिक विकास में सेवा सेक्टर की सार्थकता और वृद्धि की चर्चा कीजिए।
आधुनिक आर्थिक विकास में सेवा सेक्टर की सार्थकता और वृद्धि पर चर्चा:
- आधुनिक युग में आर्थिक विकास के लिए सेवाओं का महत्व बढ़ता जा रहा है। कुछ वर्ष पूर्व सेवाओं की अपेक्षा वस्तुओं के उत्पादन पर अधिक बल दिया जाता था लेकिन विकसित अर्थव्यवस्था में सेवाओं पर आधारित विकास में तेजी आई है। विकसित देशों के सेवा क्षेत्र में रोज़गार के अवसरों में निरंतर बढ़ोतरी हो रही है।
- सेवा सेक्टर के अंतर्गत परिवहन सेवाएँ उद्योगों तथा लोगों दोनों के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। परिवहन सेवाएँ कच्चे माल को कारखानों तक तथा तैयार माल को उपभोक्ता तक पहुँचाने में मदद करती हैं।
- विकासशील देशों में भी विनिर्माण क्षेत्र की तुलना में सेवा क्षेत्र तेजी से बढ़ रहा है लेकिन इन देशों में बहुत से लोग असंगठित क्षेत्रों में काम कर रहे हैं, जिनका लेखा-जोखा से नहीं रखा जाता।
- संचार सेवाएँ तथा दूरसंचार सेवाएँ जैसे: मोबाइल, रेडियो, दूरदर्शन तथा इंटरनेट इत्यादि ने आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान निभाया है।
- इसके अतिरिक्त महामार्गों एवं पुलों का निर्माण, अग्निशमन विभाग तथा ग्राहक सेवाएँ भी महत्वपूर्ण सेवाएँ हैं। विकासशील देशों में इन सेवाओं में वृद्धि होने के साथ आर्थिक विकास में भी वृद्धि हो रही है। इन सेवाओं से रोज़गार के क्षेत्र में काफी वृद्धि हो रही हैं।