सर्वेश्वर दयाल सक्सेना - मानवीय करुणा की दिव्या चमक
फादर कामिल बुल्के एक ऐसा नाम है जो विदेशी होते हुए भी भारतीय है। उन्होंने अपने जीवन के 73 वर्षों में से 47 वर्ष भारत को दिए। उन 47 वर्षों में उन्होंने भारत के प्रति, हिंदी के प्रति और यहां के साहित्य के प्रति विशेष निष्ठा दिखाई है।
उनका व्यक्तित्व दूसरों को तपती धूप में शीतलता प्रदान करने वाला था। उन्होंने सदैव सबके लिए एक बड़े भाई की भूमिका निभाई है। उनकी उपस्थिति में सभी कार्य बड़ी शांति और सरलता से संपन्न होते थे। उनका व्यक्तित्व संयम धारण किए हुए था। किसी ने भी उन्हें कभी क्रोध में नहीं देखा था। वे सबके साथ प्यार, ममता से मिलते थे। जिससे एक बार मिलते थे उससे रिश्ता बना लेते थे फिर वे संबंध कभी नहीं तोड़ते थे।
फादर अपने से संबंधित सभी लोगों के घर, परिवार और उनके दु:ख-तकलीफों की जानकारी रखते थे। दु:ख के समय उनके मुख से निकले दो शब्द जीवन में नया जोश भर देते थे? फादर बुल्के का व्यक्तित्व वास्तव में देवदार की छाया के समान था। उनसे संबंध बनाने के बाद आपको बड़े भाई के अपनत्व, ममता, प्यार और आशीर्वाद की कभी कमी नहीं होती थी।
Sponsor Area
आपके विचार से बुल्के ने भारत आने का मन क्यों बनाया होगा?
Sponsor Area
Sponsor Area