कार्यपालिका

Question

नियुक्ति आधारित प्रशासन की जगह निर्वाचन आधारित प्रशासन होना चाहिए इस विषय पर 200 शब्दों में एक लेख लिखो।

Answer

नियुक्ति आधारित प्रशासन: जो प्रशासन नियुक्त किए गए अधिकारियों द्वारा चलाया जाता है उसे नियुक्ति आधारित प्रशासन कहा जाता है।
निर्वाचन आधारित प्रशासन: जो प्रशासन लोगों द्वारा चुने गए प्रतिनिधि द्वारा चलाया जाता है उसे निर्वाचन आधारित प्रशासन कहा जाता है।
प्रशासन नियुक्ति आधारित होना चाहिए या निर्वाचन आधारित इस पर विद्वानों की अलग-अलग राय हैं। अधिकतर विद्वान निर्वाचन आधारित प्रशासन के पक्ष में दिखाई देते हैं:

  1. अधिकतर लोग दोनों प्रशासन में निर्वाचन आधारित प्रशासन को अधिक व्यवहारिक एवं उचित मानते हैं। निर्वाचित आधारित प्रशासन, नियुक्ति आधारित प्रशासन की अपेक्षा अधिक लोकतांत्रिक होता है।
  2. इसके अतिरिक्त नियुक्ति आधारित प्रशासन किसी के लिए भी उत्तरदाई नहीं है, जबकि निर्वाचित प्रशासन अपने समस्त कार्यों के लिए विधानपालिका (संसद) के प्रति उत्तरदाई होता है।
  3. विधानपालिका के सदस्यों को निर्वाचित कार्यपालिका की आलोचना करने तथा उनसे प्रश्न पूछने का अधिकार प्राप्त होता है। निर्वाचित आधारित प्रशासन में अधिकारी तब तक अपने पद पर रहते हैं जब तक इनको संसद का विश्वास प्राप्त रहता है। संसद अविश्वास प्रस्ताव पास करके इनको हटा सकती है।
  4. इसके अतिरिक्त नियुक्ति आधारित प्रशासन को लोगों की समस्याओं की जानकारी नहीं होती, क्योंकि उनका लोगों से कोई प्रत्यक्ष संबंध नहीं होता, जबकि निर्वाचित आधारित प्रशासन का लोगों से प्रत्यक्ष संबंध होता है इसलिए इन्हें लोगों की समस्याओं की अच्छी जानकारी होती है, जिसे व हल करने का प्रयास करते हैं।

Sponsor Area

Some More Questions From कार्यपालिका Chapter

उस मंत्रालय की पहचान करें जिसने निम्नलिखित समाचार को जारी किया होगा। यह मंत्रालय प्रदेश की सरकार का है या केंद्र सरकार का और क्यों ?

भीड़ भरे तिरूवन्नर-चेन्नई खंड में लौह-अयस्क निर्यातकों की सुविधा के लिए एक नई रेल लूप लाइन बिछाई जाएगी। नई लाइन लगभग 80 कि.मी. की होगी। यह लाइन पुट्टुर से शुरु होगी और बंदरगाह के निकट अतिपट्टू तक जाएगी।

उस मंत्रालय की पहचान करें जिसने निम्नलिखित समाचार को जारी किया होगा। यह मंत्रालय प्रदेश की सरकार का है या केंद्र सरकार का और क्यों ?

रमयमपेट मंडल में किसानों की आत्महत्या की घटनाओं की पुष्टि के लिए गठित तीन सदस्यीय उप-विभागीय समिति ने पाया कि इस माह आत्महत्या करने वाले दो किसान फ़सल के मारे जाने से आर्थिक समस्याओं का सामना कर रहे थे।

निम्नलिखित संवाद पढ़ें। आप किस तर्क सेसहमत हैं और क्यों ?

अमित - संविधान के प्रावधानों को देखने से लगता है कि राष्ट्रपति का काम सिर्फ ठप्पा मारना है।
शमा   - राष्ट्रपति प्रधानमंत्री की नियुक्ति करता है। इस कारण उसे प्रधानमंत्री को हटाने का भी अधिकार होना चाहिए।
राजेश  - हमें राष्ट्रपति की जरूरत नहीं। चुनाव के बाद, संसद बैठक बुलाकर एक नेता चुन सकती है जो प्रधानमंत्री बने।