मनोविज्ञान एवं खेल

Question

किशोरावस्था की किन्हीं दो विकासात्मक विशेषताओं का वर्णन करो?

Answer

(क) शारीरिक विशेषताएँ:

  1. इस अवस्था में ऊँचाई, वजन और हड्डियों में वृद्धि लगभग पूरी हो जाती है।
  2. धैर्य काफी हद तक विकसित हो जाता है।
  3. मांसपेशियों में समन्वय चरम सीमा पर पहुँच जाता है।
  4. लड़कियों में मासिक धर्म तथा लड़कों में स्वप्न दोष शुरू हो जाता है।

(ख) मानसिक विशेषताएँ:

  1. किशोरों में शारीरिक तथा मानसिक वृद्धि साथ-साथ होती है।
  2. इस अवस्था में, आलोचना करने की योग्यता, निर्णय लेने की योग्यता, नए-नए विचारों और आदर्शों को ढूँढने की योग्यता का विकास होता है।
  3. इस अवस्था में मानसिक तनाव, कुंठा तथा चिन्ता बढ़ने लगती है। उनकी उच्च आकांक्षाएं होती है।
  4.  कभी-कभी उनका व्यवहार आक्रामक हो जाता है।

Sponsor Area