Sponsor Area

मनोविज्ञान एवं खेल

Question
CBSEHHIPEH11016101

खेल मनोविज्ञान के महत्व को स्पष्ट कीजिए।

Solution

प्रदर्शन में सुधार: खेल मनोविज्ञान एथलीटों या खिलाड़ियों को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए आत्मविश्वास में सुधार करने में सहायता करता है। खेल मनोविज्ञान का ज्ञान खिलाड़ियों वैज्ञानिक तरीकें से उनकें व्यवहार में परिवर्तन कर उनके प्रदर्शन और व्यक्तित्व में सुधार करता है।

प्रेरणा और प्रतिक्रिया: उचित प्रेरणा और प्रतिक्रिया खिलाड़ियों कें प्रदर्शन को बढ़ाती है, यह खिलाड़ियों को परामर्श देती है कि वह प्रदर्शन में सुधार किस प्रकार ला सकते है। यह खेल मनोविज्ञान द्वारा निर्देशित किया जाता है।

अच्छे खिलाड़ियों के चुनाव में सहायक: खेल मनोविइाान प्रशिक्षकों को अच्छे खिलाड़ियों के चुनाव में मदद करता है। इस ज्ञान के द्वारा उन्हें खिलाड़ियों के व्यवहार को समझाने में मदद मिलती है, इसके साथ वह उन्हें अच्छे तरीके से प्रशिक्षित कर सकते है।