खेलों में वर्जित या प्रतिबंधित प्रदार्थ के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से बताइए।
Answer
Long Answer
खिलाड़ी अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए अनेक प्रकार के प्रतिबंधित प्रदार्थों का प्रयोग करता है।
- उत्तेजक: उत्तेजक खिलाड़ियों के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है।
- भूख में कमी, सिरदर्द, तनाव आदि।
- रक्त दाब बढ़ जाता है, एवं तापमान में बढ़ोत्तरी।
- सतर्कता को बढ़ाता है।
- एनाबोलिक स्कीरायड्सः इसका प्रयोग खिलाड़ी अपनी शक्ति बढ़ाने के लिए करते है पर लंबे समय तक इसका प्रयोग करने से निम्नलिखित प्रभाव पड़ते है जैसे:
- चेहरे पर अधिक बाल आना, मासिक धर्म में अनिमियता।
- मूड का बदलना, तनाव, अधिक गुस्सा आना मानसिक अवसाद (Depression)
- पुरुषों में गंजापन
- उच्च रक्त चाप
- कन्नाबाइनांइज:
- एकाग्रता (Concentration) की कमी।
- जीभ, गले, फेफड़ों का (Cancer) कैंसर।
- याद न रहना आदि समस्याएं उतपन्न होती है।
- फेफड़ों की क्षमता में कमी होना।
- बीटा ब्लॉकर्स; वीटा ब्लॉकर्स के सेवन से निम्नलिखित दुष्प्रभाव है जैसे:
- खिलाड़ी की सहनक्षमता में कमी आना।
- पाचन शक्ति कमज़ोर होना, सिर दर्द होना।
- रक्त चाप, पेट संबंधी रोगों का होना।
- नशीली दवाएं या नारकोटिक्स:- इन दवाओं के सेवन से खिलाड़ी को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है जैसे:
- मानसिक और शारीरिक संतुलन बिगड़ना।
- उल्टी कब्ज, आदि।
- बेहोशी की अवस्था में जाना।
- डायूरेटिक्स: डायूरेटिक्स के सेवन से खिलाड़ी को निम्न समस्याओं का समना करना पड़ता है:
- पानी की कमी हो जाती है।
- चक्कर आना
- माँसपेशियाँ फट जाना
- पोटैशियम की कमी आना
- वीटा-2 ऐगोनिस्टस: वीटा-2 के सेवन से खिलाड़ी को निम्नलिखित समस्याओं का सामना करना पड़ता है जैसे:
- हाथ ठंडे पड़ना, चक्कर आना।
- सिरदर्द उल्टी आना।
- नींद कम आना, अवसाद आदि।