स्वतंत्रता के बाद

Question

मीरा बहन कोन थीं? उसके जीवन और आदर्शों के बारे में पता लगाएँ। 

Answer

मीरा बहन एक अंग्रेज़ महिला थीं। उनका वास्तविक नाम मेडलिन स्लेड था। वह बापू की बेटी जैसी थीं। वह बापू और अंग्रेज़ी नौकरशाह के बीच एक पुल का काम करती थी।
मीरा बहन (22 नवंबर 1892 -20 जुलाई 1982) एक ब्रिटिश एडमिरल की बेटी थी। उसने गांधीजी के साथ रहने और काम करने के लिए इंग्लैंड का अपना घर छोड़ दिया। उन्होंने अपना जीवन मानव के विकास, गांधीजी के सिद्धांतो के प्रचार एवं भारत के स्वतंत्रता संघर्ष हेतु समर्पित कर दिया। उन्हें 1982 में पदम् विभूषण से सम्मानित किया गया था।

Sponsor Area