स्वतंत्रता के बाद

Question

नवस्वाधीन भारत के सामने कौन सी तीन समस्याएँ थीं ? 

Answer

नवस्वाधीन भारत के सामने की समस्याएँ निम्नलिखित थीं:

(i) बँटवारे की वजह से 80 लाख शरणार्थी पाकिस्तान से भारत आ गए थे। इन लोगों के लिए रहने का इंतजाम करना और उन्हें रोज़गार देना ज़रूरी था।
(ii) इसके बाद रियासतों की समस्या थी। तकरीबन 500 रियासतें राजाओं या नवाबों के शासन में चल रही थीं। इन सभी को नए राष्ट्र में शामिल होने के लिए तैयार करना एक टेढ़ा काम था।
(iii) नवजात राष्ट्र को एक ऐसी राजनैतिक व्यवस्था विकसित करनी थी जो यहाँ के लोगों की आशाओं और आकांक्षाओं को सबसे अच्छी तरह व्यक्त कर सके।

Sponsor Area

Some More Questions From स्वतंत्रता के बाद Chapter

वह आर्थिक योजना जिसमें सरकारी और निजी, दोनों क्षेत्रों को विकास में भूमिका दी गई थी, उसे .............. मॉडल कहा जाता था।

.............. की मृत्यु से इतना ज़बरदस्त आंदोलन पैदा हुआ कि सर्कार को आंध्र भाषी राज्य के गठन की माँग को मानना पड़ा।   

'राजनीति में हमारे पास समानता होगी और सामाजिक व आर्थिक जीवन में हम असमानता की राह पर चलेंगे' कहने के पीछे डॉ. अम्बेडकर का क्या आशय था?

स्वतंत्रता के बाद देश को भाषा के आधार पर राज्यों में बाँटने के प्रति हिचकिचाहट क्यों थी ?

एक कारण बताइए कि आज़ादी के बाद भी भारत में अंग्रेज़ी क्यों जारी रही?     

आज़ादी के बाद प्रारंभिक दशकों में भारत के आर्थिक विकास की कल्पना किस तरह की गई थी? 

मीरा बहन कोन थीं? उसके जीवन और आदर्शों के बारे में पता लगाएँ।