जीवन की मौलिक इकाई

Question

पादप कोशिकाओं तथा जंतु कोशिकाओं में तुलना करो?

Answer

पादप कोशिका और जंतु कोशिका में तुलना :

जंतु कोशिका पादप कोशिका
1. प्राणी कोशिका महीन झिल्ली जिसे प्लैज़्मा झिल्ली कहते हैं से घिरी होती है। 1. प्लैज़्मा झिल्ली के बाहर की ओर सेल्यूलोज की बानी मोटी कोशिका भित्ति होती है।
2. हरित लवक अनुपस्थित होते हैं। 2. हरित लवक उपस्थित होते हैं।
3. रिक्तिकायें या तो अनुपस्थित होती हैं या बहुत छोटे माप की होती हैं। 3. रिक्तिकायें बड़ी तथा मुख्य होती हैं।
4. सैन्ट्रोसोम उपस्थित। 4. सैन्ट्रॉसॉन अनुपस्थित होता है।
5. कोशिका विभाजन ग्रूव ( खाँच ) निर्माण द्वारा होता है। 5. कोशिका विभाजन कोशिका पट्टी द्वारा प्रारम्भ होता है।
6. गोल्जिकाय उपस्थित। 6. गॉल्जिकाय अलग-अलग इकाइयों डिक्टियोसोम्स का बना होता है।
7. कैल्शियम आक्जलेट के वे सदैव अनुपस्थित होते हैं। 7. ये पादप कोशिकाओं में सदैव पाए जाते हैं।
8. इन कोशिकाओं में प्रकाश-संश्लेषण नहीं होता। 8. इनमें प्रकाश संश्लेषण की क्षमता होती हैं।
9. 9. ये प्राय: छोटे आकार की होती हैं समसूत्री विभाजन शरीरी की सभी कोशिकाओं में होता है परन्तु अर्धसूत्री विभाजन जनन कोशिकाओं में होता है। 9. ये प्राय: बड़े आकार की होती हैं।

Sponsor Area

Some More Questions From जीवन की मौलिक इकाई Chapter

कोशिका का कौन-सा अंगक बिजलीघर है? और क्यों?

कोशिका झिल्ली को बनाने वाले लिपिड तथा प्रोटीन का संश्लेषण कहाँ होता है?

अमीबा अपना भोजन कैसे प्राप्त करता है?

परासरण क्या है?

निम्नलिखित परासरण प्रयोग करें:
छिले हुए आधे-आधे आलू के चार टुकड़े लो, इन चारों को खोखला करो जिससे कि आलू के कप बन जाएँ। इनमें से एक कप को उबले हुए आलू में बनाना है। आलू के प्रत्येक कप को जल वाले बर्तन में रखो। अब
( a ) कप 'A' को खली रखो।
( b ) कप 'B' में एक चम्मच चीनी डालो।
( c ) कप 'C' में एक चम्मच नमक डालो। तथा
( d ) उबले हुए आलू से बनाए गए कप 'D' में एक चम्मच चीनी डालो।
आलू के इन चरों कपों को दो घंटे तक रखने के पश्चात उनका अवलोकन करो तथा निम्न प्रश्नों का उत्तर दो।
( i ) 'B' तथा 'C' से खाली भाग में जल क्यों एकत्र हो गया? इसका वर्णन करो।
( ii ) 'A' आलू इस प्रयोग के लिए क्यों महत्वपूर्ण है?
( iii ) 'A' तथा 'D' आलू के खाली भाग में जल एकत्र क्यों नहीं हुआ? इसका वर्णन करो।

कोशिका की खोज किसने और कैसे की?

कोशिका को जीवन की संरचनात्मक व क्रियात्मक इकाई क्यों कहते हैं?

CO2 तथा पानी जैसे पदार्थ कोशिका से कैसे अंदर तथा बाहर जाते हैं? इस पर चर्चा करें।

प्लैज़्मा झिल्ली को वर्णात्मक पारगम्य झिल्ली क्यों कहते हैं?

क्या अब आप निम्नलिखित तालिका के दिए गए रिक्त स्थानों को भर सकते हैं जिससे कि प्रोकैरियोटि तथा यूकैरियोटि कोशिकाओं में अंतर स्पष्ट हो सके:

प्रोकैरियोटिक कोशिका यूकैरियोटि कोशिका
1. आकार प्राय: छोटा (1 - 10 um) 1 um = 10-6m 1. आकार प्राय: बड़ा (5 - 100 um)
2. केन्द्रकीय क्षेत्र:
____________________
____________________
और उसे ______ कहते हैं।
2. केन्द्रकीय क्षेत्र: सुस्पष्ट जो चारों ओर से केंद्रीय झिल्ली से घिरा रहता है।
3. क्रोमोसोम: एक 3. क्रोमोसोम: एक से अधिक
4. झिल्लीयुक्त कोशिका अंगक अनुपस्थित 4. _______________________
   _______________________