रचनाएँ
रचना के चरण:
(1) पैमाने की सहायता से AB = 8cm लंबा एक रेखाखंड खींचिए।
(2) A को केंद्र मानकर 4cm त्रिज्या की परकार द्वारा एक वृत्त खींचिए जो AB को O पर मिले।
(3) इसी प्रकार B को केंद्र मानकर 3cm त्रिज्या की परकार द्वारा एक वृत्त खींचिए।
(4) स्पष्ट बिंदु O रेखाखंड AB का मध्य-बिंदु है। अब O को केंद्र तथा OA या OB को त्रिज्या मानकर एक वृत्त खींचिए जो केंद्र B वाले वृत्त को T1 व T2 तथा केंद्र A वाले वृत्त को T3 व T4 पर प्रतिच्छेद करता है।
(5) AT1, AT2, BT3 तथा BT4 को मिलाने पर वांछित स्पर्श रेखाएँ प्राप्त हो जाती हैं।
Sponsor Area
6cm त्रिज्या का एक वृत्त खींचिए। केंद्र से दूर स्थित एक बिंदु से वृत्त पर स्पर्श रेखा युग्म की रचना कीजिए और उनकी लंबाइयाँ मापिए।
3cm त्रिज्या का एक वृत्त खींचिए। इसके किसी बढ़ाए गए व्यास पर केंद्र से 7cm की दूरी पर स्थित दो बिंदु P और Q लीजिए। इन दोनों बिंदुओं से वृत्त पर स्पर्श रेखाएँ खींचिए।
एक 8 सेमी लम्बाई का रेखाखण्ड खींचिए तथा उसे 4:5 के अनुपात में आंतरिक रूप से विभाजित कीजिए।
Sponsor Area
Sponsor Area