उमाशंकर जोशी

Question

बगुलों के पंख

नभ में पाँती-बँधे बगुलों के पंख,

चुराए लिए जातीं वे मेरी आँखें।

कजरारे बादलों की छाई नभ छाया,

तैरती साँझ की सतेज श्वेत काया।

हौले हौले जाती मुझे बाँध निज माया से।

उसे कोई तनिक रोक रक्खो।

वह तो चुराए लिए जातीं मेरी आँखें

नभ में पाँती-बँधी बगुलों की पाँखें।



Answer

प्रसंग: प्रस्तुत कविता ‘बगुलों के पंख’ उमाशंकर जोशी द्वारा रचित है। यह कविता एक सुदंर दृश्य की कविता है। सौदंर्य के प्रभाव को उत्पन्न करने के लिए कवि कई युक्तियाँ अपनाता है। वह सौदंर्य का चित्रात्मक वर्णन तो करता ही है, साथ ही मन पर पड़ने वाले उसके प्रभाव का वर्णन भी करता है।

व्याख्या: कवि काले बादलों से भरे आकाश में पंक्ति बनाकर उड़ते सफेद बगुलों को देखता है। कवि की आँखें उन्हीं पर टिकी हैं। ये बगुले कजरारे बादलों के ऊपर तैरती साँझ की सफेद काया के समान प्रतीत होते हैं। यह दृश्य इतना नयनाभिराम है कि धीरे-धीरे कवि इसकी माया में उलझकर रह जाता है। सौंदर्य का यह प्रभाव धीरे-धीरे कवि को अपने आकर्षण जाल में बाँध लेता है। कवि सब कुछ भूलकर उसी में अटका-सा रह जाता है। कवि कहता है कि इस सौंदर्य के प्रभाव को रोको अर्थात् कवि इस माया से अपने को बचाने की गुहार लगाता है। वह तो कवि की आँखों को ही चुराए लिए जाता है। आकाश में पंक्तिबद्ध जाते बगुलों के पंखों में कवि की आँखें अटक कर रह जाती हैं। वैसे यह सौंदर्य से स्वयं को बाँधने और बिंधने की चरम स्थिति का द्योतक है।

विशेष: 1. सौंदर्य के ब्यौरों का चित्रात्मक वर्णन है।

2. सौंदर्य के मन पर पड़ने वाले प्रभाव का भी चित्रण है।

3. वस्तुगत और आत्मगत संयोग की यह युक्ति पाठक को मूल-सौंदर्य के निकट ले जाती प्रतीत होती है।

4. बिंब योजना प्रभावी बन पड़ी है।

5. ‘हौल-हौले’ में पुनरुक्ति प्रकाश अलंकार है।

6. सरल एवं सुबोध भाषा का प्रयोग है।

Sponsor Area

Some More Questions From उमाशंकर जोशी Chapter

कवि के अनुसार बीज की रोपाई का क्या परिणाम होता है?

अंधड किसका प्रतीक है? वह क्या कर जाता है?

पौधों के फलों का काव्य-सृजन से क्या संबंध स्थापित किया गया है?

बगुलों के पंख

नभ में पाँती-बँधे बगुलों के पंख,

चुराए लिए जातीं वे मेरी आँखें।

कजरारे बादलों की छाई नभ छाया,

तैरती साँझ की सतेज श्वेत काया।

हौले हौले जाती मुझे बाँध निज माया से।

उसे कोई तनिक रोक रक्खो।

वह तो चुराए लिए जातीं मेरी आँखें

नभ में पाँती-बँधी बगुलों की पाँखें।



कवि ने आकाश में पंक्ति बनाकर उड़ते सफेद बगुलों की तुलना किससे की है?

‘वह तो चुराए लिए जाती मेरी आँखें’-काव्य-पंक्ति के आधार पर स्पष्ट कीजिए कि कवि की आँखें कौन और किस प्रकार चुराए लिए जा रहा है?

‘उसे कोई तनिक रोक रक्खो’-काव्य-पंक्ति का आशय स्पष्ट कीजिए।

छोटे चौकोने खेत को कागज़ का पन्ना कहने में क्या अर्थ निहित है?

रचना के संदर्भ में अँधड़ और बीज क्या है?

रस का अक्षयपात्र से कवि ने रचनाकर्म की किन विशेषताओं की ओर इंगित किया है?