रामवृक्ष बेनीपुरी- बालगोबिन भगत
बालगोबिन भगत मंझले कद का व्यक्ति था। उनका रंग गोरा था। उनकी उम्र साठ वर्ष की थी। बाल पक गए थे। वे दाढ़ी या जटा नहीं रखते थे। उनका चेहरा सदा सफेद बालों में चमकता रहता था। वे शरीर पर उतने ही कपड़े पहनते थे जितने शरीर को ढकने के लिए आवश्यक थे। कमर में एक लंगोटी बांधते थे और सिर कबीर पंथी कनफटी टोपी पहनते थे। सर्दियों में एक काली कंबली ओढ़ते थे। माथे पर रामानंदी चंदन का टीका होता था जिसे वह नाक से शुरू करके ऊपर तक लगाते थे। गले में तुलसी की जड़ों की माला पहनते थे। उनके साधारण पहनावे में भी लोगों को आकर्षित करने की शक्ति थी।
Sponsor Area
Sponsor Area
Sponsor Area