-->

रामवृक्ष बेनीपुरी- बालगोबिन भगत

Question
CBSEENHN10002272

मोह और प्रेम में अंतर होता है। भगत के जीवन की किस घटना के आधार पर आप इस कथन को सच सिद्ध करेंगे?

Solution
मोह और प्रेम में अंतर होता है। भगत के एक ही बेटा था। वह बेटा भी दिमाग से सुस्त था अर्थात् उसका दिमाग कमज़ोर था। भगत ने उसकी परवरिश बहुत प्यार से की थी। भगत के अनुसार कम दिमाग वालों को अधिक प्यार और देखभाल की आवश्यकता होती है। उन्होंने उसकी शादी की। बेटे की बहू भी सुशील और सुघड़ थी। एक दिन बेटा मर गया। भगत ने बेटे के मोह में पड़कर शोक नहीं मनाया। उन्होंने तो उसकी मृत्यु को आनंद मनाने का अवसर बताया। वे शरीर के मोह में नहीं थे। वे तो मनुष्य की आत्मा से प्रेम करते थे और वह प्रेमिका रूपी आत्मा तो शरीर से निकलकर अपने प्रेमी रूपी परमात्मा से मिल गई है। इसलिए उन्होंने उसके मृत शरीर का शृंगार किया और मिलन के गीत गाए। भगत ने मृत्यु के सच को जान लिया था इसीलिए वे अपने बेटे के मोह में नहीं पड़े। उन्हें उस समय भो परमात्मा से प्रेम की बातें याद रही थीं। इसीलिए उन्होंने अपनी पुत्रवधू को भी शोक मनाने से मना कर दिया था।

Some More Questions From रामवृक्ष बेनीपुरी- बालगोबिन भगत Chapter

भगत की पुत्रवधू उन्हें अकेले क्यों नहीं छोड़ना चाहती थी?

भगत ने अपने बेटे की मृत्यु पर अपनी भावनाएं किस तरह व्यक्त कीं?

भगत के व्यक्तित्व और उनकी बेशभूषा का अपने शब्दों में चित्र प्रस्तुत कीजिए।

बालगोबिन भगत की दिनचर्या लोगों के अचरज का कारण क्यों थी?

पाठ के आधार पर भगत के मधुर गायन की विशेषताँ लिखिए।

कुछ मार्मिक प्रसंगों के आधार पर यह दिखाई देता है कि बालगोबिन भगत प्रचलित सामाजिक मान्यताओं को नहीं मानते थे। पाठ के आधार पर उन प्रसंगों का उल्लेख कीजिये

धान की रोपाई के समय समूचे माहौल को भगत की स्वर लहरियाँ किस तरह चमत्कृत कर देती थी? उस माहौल का शब्द चित्र प्रस्तुत करें।

पाठ के आधार पर बताएँ कि बालगोबिन भगत की कबीर पर श्रद्धा किन-किन रूपों में प्रकट हुई है?

आपकी दृष्टि में भगत की कबीर पर अगाध श्रद्धा के क्या कारण रहे होंगे?

गाँव का सामाजिक-सांस्कृतिक परिवेश आषाढ़ चढ़ते ही उल्लास से क्यों भर जाता है?