Sponsor Area

रामवृक्ष बेनीपुरी- बालगोबिन भगत

Question
CBSEENHN10002277

इस पाठ में जो ग्राम्य संस्कृति की झलक मिलती है वह आपके आसपास के वातावरण से कैसे भिन्न है?

Solution
मैं देश के एक महानगर के अति व्यस्त और आधुनिक क्षेत्र में रहती हूँ। उस का वातावरण किसी ग्राम्य क्षेत्र से बिलकुल भिन्न है। यहां चौड़ी-पक्की सड़कें हैं जो चौबीसों घंटे वाहनों के शोर से भरी रहती है। यहां तो आधी रात को भी सड़कों से शोर दूर नहीं होता। दिन के समय तो बहुत भीड़ होती है। सजे-संचरे लोग दिखावे से भरा जीवन जीने की कोशिश में लगे रहते हैं। सब तरफ बड़ी-बड़ी दुकानें हैं; शोरूम हैं; बड़े-बड़े मल्टीप्लैक्स हैं। लंबी-लंबी गाड़ियों की भरमार है। यहाँ प्रकृति की सुंदरता नहीं है। कहीं-कहीं गमलों में कुछ पौधे अवश्य दिखाई दे जाते हैं। ऊंची गगन चुंबी इमारतें हैं। मेरे नगर से कुछ दूरी पर एक नदी है पर वह बुरी तरह से प्रदूषित है। नगर के उद्‌योग-धंधों का कचरा उसी में गिरता है। वास्तव में गांव के साफ-सुथरे वातावरण से मेरे नगर की कोई तुलना नहीं है।

Some More Questions From रामवृक्ष बेनीपुरी- बालगोबिन भगत Chapter

कुछ मार्मिक प्रसंगों के आधार पर यह दिखाई देता है कि बालगोबिन भगत प्रचलित सामाजिक मान्यताओं को नहीं मानते थे। पाठ के आधार पर उन प्रसंगों का उल्लेख कीजिये

धान की रोपाई के समय समूचे माहौल को भगत की स्वर लहरियाँ किस तरह चमत्कृत कर देती थी? उस माहौल का शब्द चित्र प्रस्तुत करें।

पाठ के आधार पर बताएँ कि बालगोबिन भगत की कबीर पर श्रद्धा किन-किन रूपों में प्रकट हुई है?

आपकी दृष्टि में भगत की कबीर पर अगाध श्रद्धा के क्या कारण रहे होंगे?

गाँव का सामाजिक-सांस्कृतिक परिवेश आषाढ़ चढ़ते ही उल्लास से क्यों भर जाता है?

“ऊपर की तस्वीर से यह नहीं माना जाए कि बालगोबिन भगत साधु थे।” क्या साधु की पहचान पहनावे के आधार पर की जानी चाहिए? आप किन आधारों पर यह सुनिश्चित करेंगे कि अमुक व्यक्ति ‘साधु’ है?

मोह और प्रेम में अंतर होता है। भगत के जीवन की किस घटना के आधार पर आप इस कथन को सच सिद्ध करेंगे?

इस पाठ में आए कोई दस क्रियाविशेषण छाँटकर लिखिए और उनके भेद भी बताइए। 

पाठ में ऋतुओं के बहुत ही सुंदर शब्द-चित्र उकेरे गए हैं। बदलते हुए मौसम को दर्शाते हुए चित्र/फोटो का संग्रह कर एक अलबम तैयार करें।

पाठ में आषाढ़, भादों, माघ आदि में विक्रम संवत कलैंडर के मासों के नाम आए हैं। यह कलैंडर किस माह से आरंभ होता है? महीनों की सूची तैयार करें।