मंगलेश डबराल - संगतकार
प्रसंग- प्रस्तुत पंक्तियां हमारी पाठ्य-पुस्तक क्षितिज भाग-2 में संकलित कविता ‘संगतकार’ से ली गई हैं जिसके रचयिता श्री मंगलेश डबराल हैं। कवि ने मुख्य गायक के साथ गाने वाले संगतकार की विशिष्टता का वर्णन करते हुए उसके महत्त्व को प्रतिपादित किया है।
व्याख्या- कवि कहता है कि मुख्य गायक के चट्टान जैसे भारी-भरकम गाने के स्वर के साथ संगतकार की काँपती हुई-सी सुंदर और कमजोर आवाज मिल गई थी। शायद वह संगतकार गायक का छोटा भाई है या उसका कोई चेला है। हो सकता है कि वह कहीं दूर से पैदल चल कर संगीत की शिक्षा प्राप्त करने वाला गायक का अभावग्रस्त रिश्तेदार ही हो। वह संगतकार मुख्य गायक की ऊंची गंभीर आवाज में अपनी गूंज युगों से ही मिलाता आया है। अभावग्रस्त, जरूरतमंद और कमजोर सदा से ही निपुण और संपन्न की ऊँची आवाज में अपनी आवाज मिलाता ही आया है। मुख्य गायक जब स्वर को लंबा खींच कर अंतरे की जटिल तानों के जंगल में खो जाता है; संगीत के रस में डूब जाता है या संगीत के सुरों की अपनी सरगम की सीमा को पार कर ईश्वरीय आनंद की प्राप्ति में डूब जाता है और उसे अनहद का आनंददायक स्वर आलौकिक आनंद देने लगता है तब संगतकार ही गीत के स्थायी को संभाल कर अपने साथ रखता है। गीत को बिखरने से वही रोकता है। ऐसा लगता है जैसे वही मुख्य गायक के पीछे छूट गए सामान को इकट्ठा करता है। संगतकार ही उस मुख्य गायक को उसका बचपन याद दिलाता है, जब उसने संगीत को अभी नया-नया ही सीखना आरंभ किया था और उसने संगीत में निपुणता प्राप्त नहीं की थी।
Sponsor Area
कल्पना कीजिए कि आपको किसी संगीत या नृत्य समारोह का कार्यक्रम प्रस्तुत करना है लेकिन आपके सहयोगी कलाकार किसी कारणवश नहीं पहुँच पाए-
(क) ऐसे में अपनी स्थिति का वर्णन कीजिए।
(ख) ऐसी परिस्थिति का आप कैसे सामना करेंगे?
Sponsor Area
Sponsor Area