जहाँ पहिया है

Question

मान लीजिए आप एक संवाददाता हैं। आपकी 8 मार्च 1992 के दिन पुडुकोट्टई में हुई घटना का समाचार तैयार करना है। पाठ में दी गई सूचनाओंं और अपनी कल्पना के आधार पर एक समाचार तैयार कीजिए।

Answer

दिनांक 8 मार्च 1992 को तमिलनाडु के पुडुकोट्टई जिले में महिलाओं द्वारा ‘अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस’ हर्षोल्लास से मनाया गया। इसमें महिलाओं ने स्वछंद रूप से साइकिलें चलाकर इस बात का प्रदर्शन करना चाहा कि वे अब आजाद हैं, किसी के बंधन और पुराने रीति-रिवाजों के दायरे में रहकर जीवन नहीं बिताएँगी। उनमें साइकिल सीखने व सिखाने की प्रबल इच्छा दिखाई दे रही थी। वे नवसाइकिल चालक गीत भी गा रही थीं। उनकी साइकिलों के हैंडलों पर लगी झंडियाँ. बजती घंटियाँ इस बात को सूचित कर रही थीं कि वे अब उन्नति की आेर अग्रसर हैं और सफलता की ऊँचाइयों को पाकर रहेंगी। एक साथ 1500 साइकिल सवार महिलाओं ने अपने जोश एवं बल से सभी को हक्का-बक्का कर दिया।

Sponsor Area

Some More Questions From जहाँ पहिया है Chapter

'लोगों के लिए यह समझना बड़ा कठिन है कि ग्रामीण औरतों के लिए यह कितनी बड़ी चीज़ है। उनके लिए तो यह हवाई जहाज़ उड़ाने जैसी बड़ी उपलब्धि है।”
साइकिल चलाना ग्रामीण महिलाओं के लिए इतना महत्वपूर्ण क्यों है? समूह बनाकर चर्चा कीजिए।

“पुड़ुकाट्टई पहुँचने से पहले मैंने इस विनम्र सवारी क बारे में इस तरह सोचा ही नहीं था।” साइकिल को विनम्र सवारी क्यों कहा गया है?

फातिमा ने कहा, '..मैं किराए पर साइकिल लेती हूँ ताकि मैं आज़ादी और खुशहाली का अनुभव कर सकूँ।”
साइकिल चलाने से फातिमा और पुडुकोट्टई की महिलाओं को ‘आज़ादी’ का अनुभव क्यों होता होगा?

पुडुकोट्टई में कोई महिला अगर चुनाव लड़ती तो अपना पार्टी-चिन्ह क्या बनाती और क्यों?

अगर दुनिया के सभी पहिए हड़ताल कर दें तो क्या होगा?

“1992 मे अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के बाद अब यह ज़िला कभी भी पहले जैसा नहीं हो सकता।” इस कथन का अभिप्राय स्पष्ट कीजिए।

मान लीजिए आप एक संवाददाता हैं। आपकी 8 मार्च 1992 के दिन पुडुकोट्टई में हुई घटना का समाचार तैयार करना है। पाठ में दी गई सूचनाओंं और अपनी कल्पना के आधार पर एक समाचार तैयार कीजिए।

इस पाठ के अंत में दी गयी ‘पिता के बाद’ कविता पढ़िए। क्या कविता में और फातिमा की बात में कोई संबंध हो सकता है? अपने विचार लिखिए।

उपसर्गों और प्रत्ययों के बारे में आप जान चुके हैं। इस पाठ में आए उपसर्गयुक्त शब्दों को छाँटिए। उनके मूल शब्द भी लिखिए। आपकी सहायता के लिए इस पाठ में प्रयुक्त कुछ ‘उपसर्ग’ और ‘प्रत्यय’ इस प्रकार हैं-अभि, प्र, परि, वि (उपसर्ग), इक वाला, ता, ना।

‘साइकिल चलाना एक सामाजिक आंदोलन’ इससे आप क्या समझते हैं?