-->

मनुष्यता

Question
CBSEHIHN10002889

निम्‍नलिखित में से किन्हीं तीन  प्रश्‍नों के उत्तर दीजिए :
(क) 'मनुष्यता' कविता में कवि ने किन महान व्यक्तियों के उदाहरणों से मनुष्यता के लिए क्या संदेश दिये हैं? किन्हीं तीन का उल्लेख कीजिए।
(ख) 'मनुष्यता' कविता में कवि ने सबको एक होकर चलने के प्रेरणा क्यों दी है? इसके क्या लाभ हैं? स्पष्ट कीजिए।
(ग) कवयित्री महादेवी वर्मा की कविता 'मधुर मधुर मेरे दीपक जल' का प्रतिपाद्य अपने शब्दों में लिखिए।
(घ) 'आत्मत्राण' कविता में कवि की क्या कामनाएँ हैं? अपने शब्दों में संक्षेप में लिखिए। 

 

Solution

(क) मनुष्यता कविता में कवि ने कर्ण, राजा उशीनर तथा दधीचि ऋषि का उदाहरण देकर मनुष्यता की भावना को जीवित रखने का संदेश दिया है। कवि लोगों को जन कल्याण के लिए प्रेरित करता है। उसके अनुसार जैसे इन तीन महान आत्माओं ने मनुष्यता की लाज बनाए रखी और अपने जीवन का बलिदान करने से हिचकिचाए नहीं, वैसे ही हमें कार्य करते रहना चाहिए। इसके लिए चाहे हमें अपने प्राणों का बलिदान क्यों न देना पड़े? मनुष्यता तभी कायम रखी जा सकती है, जब मनुष्य बलिदान देने के लिए तत्पर रहता है। तभी मनुष्य जाति का कल्याण संभव है।  

 

(ख) कवि के अनुसार यदि सभी लोग एक होकर चलते हैं, तो इससे प्रेम तथा भाईचारे की भावना को बल मिलता है। इसके विभिन्न लाभ हैं। कठिनाइयों का सामना करना सरल हो जाता है। एकता स्थापित होती है। शत्रु निर्बल हो जाता है। अमन और शांति का प्रसार होता है। प्रेम बढ़ता है। संगठन शक्ति बढ़ती है। प्रगति और विकास की गति बढ़ जाती है। मतभेद समाप्त हो जाते हैं। कलह और द्वेष की भावना का अंत होता है। अन्य लोगों को साथ चलने की प्रेरणा मिलती है।

 

(ग) कवियत्री अपने आस्था रूपी दीपक से निरंतर हर परिस्थिति में हँसते-हँसते जलने के लिए कह रही है। क्योंकि उसके जलने से इन तारों रूपी संसार के लोगों को राहत मिलेगी। उनके अनुसार लोगों के अंदर भगवान को लेकर विश्वास धुंधला रहा है। थोड़ा-सा कष्ट आने पर वे परेशान हो जाते हैं। अत: तेरा जलना अति आवश्यक है। तुझे जलता हुआ देखकर उनका विश्वास बना रहेगा। उनके अनुसार एक आस्था के दीपक से सौ अन्य दीपकों को प्रकाश मिल सकता है।  

(घ) 'आत्मत्राण' कविता रवींद्रनाथ ठाकुर द्वारा लिखित कविता है। आत्मत्राण कविता में कवि मनुष्य को भगवान के प्रति विश्वास बनाए रखने का संदेश देता है। वह प्रभु से प्रार्थना करता है कि चाहे कितना कठिन समय हो या कितनी विपदाएँ जीवन में हों। परन्तु हमारी आस्था भगवान पर बनी रहनी चाहिए। उनके अनुसार जीवन में थोड़ा-सा दुख आते ही, मनुष्य का भगवान पर से विश्वास हट जाता है। कवि भगवान से प्रार्थना करता है कि ऐसे समय मैं आप मेरे मन में अपने प्रति विश्वास को बनाए रखना। उनके अनुसार भगवान पर विश्वास ही उन्हें सारी विपदाओं व कठिनाइयों से उभरने की शक्ति देता है। दूसरे वह (भगवान) मनुष्य को विषम परिस्थितियों में निडर होकर लड़ने के लिए प्रेरित करते हैं। उनके अनुसार भगवान में वे शक्तियाँ हैं कि वह असंभव को संभव को बना सकते हैं। परन्तु कवि भगवान से प्रार्थना करते हैं कि परिस्थितियाँ कैसी भी हो, वह उनसे स्वयं आमना-सामना करें। भगवान मात्र उसका सहयोग करे। इससे होगा यह कि वह स्वयं इतना मजबूत हो जाएगा कि हर परिस्थिति में कमजोर नहीं पड़ेगा और उसका डटकर सामना करेगा।

Some More Questions From मनुष्यता Chapter

निम्नलिखित का भाव स्पष्ट कीजिये- 
रहो न भूल के कभी मदांध तुच्छ वित्त में,
सनाथ जान आपको करो न गर्व चित्त में।
अनाथ कौन है यहाँ? त्रिलोकनाथ साथ हैं,
दयालु दीनबंधु के बड़े विशाल हाथ हैं।

निम्नलिखित का भाव स्पष्ट कीजिये- 
चलो अभीष्ट मार्ग में सहर्ष खेलते हुए,
विपत्ति, विघ्न जो पड़ें उन्हें ढकेलते हुए।
घटे न हेलमेल हाँ, बढ़े न भिन्नता कभी,
अतर्क एक पंथ के सतर्क पंथ हों सभी।


Q11(क) बिहारी के दोहों की रचना मुख्यतः किन भावों पर आधारित है ? उनके मुख्य ग्रंथ  और भाषा के नाम का उल्लेख कीजिये ।   (2)
(ख) 'मनुष्यता' कविता में  कैसी मृत्यु को सुमृत्यु कहा गया है और क्यों ?    (2)
(ग) 'कर चले हम फिदा ' कविता में धरती को दुल्हन क्यों कहा गया है ?       (1) 

 

निम्‍नलिखित में से किन्हीं तीन  प्रश्‍नों के उत्तर दीजिए :
(क) 'मनुष्यता' कविता में कवि ने किन महान व्यक्तियों के उदाहरणों से मनुष्यता के लिए क्या संदेश दिये हैं? किन्हीं तीन का उल्लेख कीजिए।
(ख) 'मनुष्यता' कविता में कवि ने सबको एक होकर चलने के प्रेरणा क्यों दी है? इसके क्या लाभ हैं? स्पष्ट कीजिए।
(ग) कवयित्री महादेवी वर्मा की कविता 'मधुर मधुर मेरे दीपक जल' का प्रतिपाद्य अपने शब्दों में लिखिए।
(घ) 'आत्मत्राण' कविता में कवि की क्या कामनाएँ हैं? अपने शब्दों में संक्षेप में लिखिए। 

 

(क) 'बिहारी के दोहे' के आधार पर लिखिए की माला जपने और तिलक लगाने से क्या होता है। ईश्वर किससे प्रसन्न रहते हैं?
(ख) 'मनुष्यता' कविता में कवि ने सबको एक होकर चलने की प्रेरणा क्यों दी है?
(ग) 'आत्मत्राण' कविता में कोई सहायता न मिलने पर कवि की क्या प्रार्थना है?