बिस्मिल्ला खाँ के व्यक्तित्व की कौन-कौन सी विशेषताओं ने आपको प्रभावित किया?
'बिस्मिल्ला खाँ' के व्यक्तित्व की निम्नलिखित बातें हमें प्रभावित करती हैं –
1. भारत रत्न की उपाधि मिलने के बाद भी उनमें घमंड कभी नहीं आया।
2. उनमें संगीत के प्रति सच्ची लगन तथा सच्चा प्रेम था।
3. वे अपनी मातृभूमि से सच्चा प्रेम करते थे।
4. वे एक सीधे-सादे तथा सच्चे इंसान थे।
5. ईश्वर के प्रति उनके मन में अगाध भक्ति थी।
6. मुस्लिम होने के बाद भी उन्होंने हिंदु धर्म का सम्मान किया तथा हिंदु-मुस्लिम एकता को कायम रखा।