इस अध्याय में उद्धृत सोमनाथ लाहिड़ी द्वारा संविधान सभा में दिए गए वक्तव्य को पढ़ें। क्या आप उनके कथन से सहमत हैं? यदि हाँ तो इसकी पुष्टि में कुछ उदाहरण दें। यदि नहीं तो उनके कथन के विरुद्ध तर्क प्रस्तुत करें।
- हम सोमनाथ लाहिड़ी द्वारा संविधान सभा में दिए गए वक्तव्य से पूर्णता सहमत नहीं है। इसमें कोई संदेह नहीं कि भारतीय संविधान प्रत्येक व्यक्ति को विचारों की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता प्रदान करता है परंतु साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से नागरिकों के विचारों पर प्रतिबंध भी लगा सकता है।
- जनता के हितो की सुरक्षा के लिए लगभग सभी अधिकारों पर प्रतिबंध लगाए गए हैं। परंतु अधिकारों पर प्रतिबंध होने का यह अर्थ नहीं कि संविधान को सिपाही के दृष्टिकोण से बनाया गया हैं। लोगों की यह धारणा कि अधिकार एक हाथ से देकर दूसरे हाथ से वापस ले लिए गए हैं उचित नहीं हैं।
- हमें स्वतंत्रता को नकरात्मक नहीं अपितु सकरात्मक रूप में देखना चाहिए। सभी नागरिकों को समान अधिकार प्राप्त हो और कोई भी उसका गलत प्रयोग न करे, इसी कारण ही इन पर ये प्रतिबंध लगाए गए हैं।
- अधिकार कभी भी असीमित नहीं हो सकते। इसके अतिरिक्त राज्य की सुरक्षा अति महत्वपूर्ण है और संकटकाल की स्थिति में राज्य की सुरक्षा के लिए अधिकारों पर प्रतिबंध लगाना उचित है।



