निम्नलिखित में कौन-सा कथन गलत है ? इसकी पहचान करें और किसी एक शब्द अथवा पद को बदलकर, जोड़कर अथवा नये क्रम में सजाकर इसे सही करें।
(क) एक फर्स्ट-पास्ट-द-पोस्ट प्रणाली ('जो सबसे आगे वही जीते प्रणाली') का पालन भारत केहर चुनाव में होता है।
(ख) चुनाव आयोग पंचायत और नगरपालिका के चुनावों का पर्यवेक्षण नहीं करता।
(ग) भारत का राष्ट्रपति किसी चुनाव आयुक्त को नहीं हटा सकता।
(घ) चुनाव आयोग में एक से ज़्यादा चुनाव आयुक्त की नियुक्ति अनिवार्य है।
(क) यह कथन गलत हैं क्योंकि पी .टी.पी. प्रणाली का प्रयोग हर समय नहीं होता है। राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, व राज्य सभा के सदस्यों का चुनाव एकल मत प्रणाली के द्वारा होता हैं। अन्य चुनावों में पी .टी.पी. प्रणाली का प्रयोग होता है।
(ख) यह कथन सही हैं।
(ग) यह कथन गलत हैं कि भारत का राष्ट्रपति किसी चुनाव आयुक्त को हटा नहीं सकता। चुनाव आयुक्त के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप सिद्ध होने पर राष्ट्रपति चुनाव आयुक्त को हटा सकता हैं।
(घ) यह कथन गलत हैं कि चुनाव आयोग में एक से ज़्यादा चुनाव आयुक्त की नियुक्ति अनिवार्य है। राष्ट्रपति अपनी इच्छा अनुसार एक या उससे अधिक ज़्यादा चुनाव आयुक्त की नियुक्ति कर सकता हैं।



