Sponsor Area

मनोविज्ञान और खेल

Question
CBSEHHIPEH12037110

शारीरिक छवि तथा आत्म सम्मान को प्रभावित करने वाले कारक तथा उनकों सुधारने वाले तत्वों की व्याख्या कीजिए।

Solution

प्रभावित करने वाले तत्व:

  1. दूसरों से तुलना करना।
  2. दूसरों का व्यवहार हमारे प्रति।
  3. जीवन के अनुभव अच्छे और बुरे दोनों।
  4. शारीरिक गठन अच्छा होगा तो शारीरिक छवि तथा आत्म सम्मान भी अच्छा हो जाएगा।
  5. रंग रूप अच्छा हो तो शारीरिक छवि तथा आत्म सम्मान पर सकारात्मक प्रभाव डालेगा।
  6. समाज से मिलने वाली टिप्पणी।
  7. उम्र बढ़ने की प्रक्रिया।
  8. मीडिया में छवि।

शारीरिक छवि या आत्म सम्मान को सुधारने के तरीके:

  1. सकारात्मक सोच रखनी चाहिए।
  2. अपनी योग्यताओं पर ध्यान देना।
  3. प्लास्टिक सर्जरी का उपयोग करके अपनी शारीरिक सुन्दरता को बढ़ाया जा सकता है।
  4. सुन्दरता को बढ़ाने वाली वस्तुओं का उपयोग करके भी शारीरिक सुन्दरता को बढ़ाया जा सकता है।
  5. नकारात्मक सोच को रोकना।
  6. आत्म प्रशंसा करना।
  7. व्यक्तित्व को अच्छा बनाने वाली बातों की जीवन में अपनाना।
  8. प्रतिदिन व्यायाम करना तथा संतुलित आहार खाना।

Sponsor Area